फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan is spying on the border with drones, drones are being sent repeatedly through Bai Nala route

Drones on LoC: पाकिस्तान कर रहा सीमा की जासूसी, बंई नाला रूट से बार-बार भेजा जा रहा ड्रोन

Tue, 19 Jul 2022 02:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 19 Jul 2022 02:23 AM IST
सार

रक्षा सूत्रों ने बताया कि हथियार और ड्रग्स तस्करी के अलावा पाकिस्तानी ड्रोन का इस्तेमाल इलाके की फोटोग्राफी करने के लिए भी किया जा रहा है। जमीन से ज्यादा ऊंचाई पर होने की वजह से ड्रोन को मार गिराने में भी परेशानी आ रही है।

विज्ञापन
Pakistan is spying on the border with drones, drones are being sent repeatedly through Bai Nala route
सांबा के मंगू चक में फिर दिखा ड्रोन - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमरनाथ यात्रा के बीच भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन गतिविधियों से सुरक्षा बल अलर्ट हो गए हैं। सांबा सेक्टर में पाकिस्तान से ड्रोन को बंई नाले के रूट से बार-बार भेजा जा रहा है। रिगाल-खोड़ा को आतंकी घुसपैठ का पुराना रूट माना जाता है।

विज्ञापन

ड्रोन का इस्तेमाल इलाके की फोटोग्राफी करने के लिए 

पाकिस्तानी ड्रोन इसी रूट से घुसपैठ कर सीमा पार लौट रहा है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि हथियार और ड्रग्स तस्करी के अलावा पाकिस्तानी ड्रोन का इस्तेमाल इलाके की फोटोग्राफी करने के लिए भी किया जा रहा है। जमीन से ज्यादा ऊंचाई पर होने की वजह से ड्रोन को मार गिराने में भी परेशानी आ रही है।

विज्ञापन

ऊंचाई पर ड्रोन को मार गिराने में परेशानी रहती है

सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी ड्रोन जमीन से 700-800 मीटर की ऊंचाई पर पाया गया है। इतनी ऊंचाई पर ड्रोन को मार गिराने में परेशानी रहती है। बहरहाल सतर्कता को बढ़ाया गया है। पाकिस्तानी सेना की मदद से ड्रोन को भारतीय सीमा में भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • अभी तक पाकिस्तानी ड्रोन को अधिकतर बार रिगाल, खोड़ा, चलेआरी, सारथी, राजपुरा, सनूरा, घगवाल के आईटीबीपी शिविर से बईं नाले से होते हुए लाला चक व मंगूचक सीमा से फिर पाकिस्तान लौटते देखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed