{"_id":"5ee1e8138ebc3e42db6afb79","slug":"pakistan-is-shelling-to-infiltrate-terrorists-in-jammu-ksahmir-said-dgp-dilbag-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान कर रहा गोलाबारी, पर कामयाब नहीं होने देंगेः डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान कर रहा गोलाबारी, पर कामयाब नहीं होने देंगेः डीजीपी
Thu, 11 Jun 2020 01:45 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 11 Jun 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर सीमापार से घुसपैठ का प्रयास कराने के लिए गोलाबारी कर रहा है। लेकिन नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षाबल पूरी तरह से सतर्क हैं। वह किसी भी नापाक हरकत को कामयाब नहीं होने देंगे। जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने यह दावा एक संवाददाता सम्मेलन में किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आतंकियों के खिलाफ लगातार मिल रही सफलताओं के बाद उन लोगों को राहत मिलेगी जो इन दहशतगर्दों का शिकार हो रहे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस हमेशा इस कोशिश में भी है कि जो मासूम नौजवान अपनी राह से भटक चुके हैं उन्हें वापस अपने परिवार से मिला सकें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः जानिए, सुरक्षाबल की उस रणनीति के बारे में जिससे चुन-चुनकर मारे जा रहे हैं आतंकी
विज्ञापन
डीजीपी के अनुसार पाकिस्तान के इशारों पर जो लोग यहां के मासूम युवाओं को बारूद बनाकर इस्तेमाल करना चाहते हैं हम उन्हें कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि हम हमेशा ऐसे बच्चों की काउंसलिंग कर उन्हें समझा बुुझाकर वापस लाने की पूरी कोशिश करते रहेंगे। इसमें हमें स्थानीय लोगों के सहयोग की जरूरत है। वह समझदारी से काम लें और अपने बच्चों को समझाएं, साथ ही बदले हालातों में और ज्यादा अमन शांति लाने की कोशिश करें ताकि जम्मू कश्मीर में एक अच्छा माहौल बन सके।
यह भी पढ़ेंः Ajay Pandita की बेटी ने आतंकियों को ललकारा, कहा- पापा का शेर अभी जिंदा है, हिम्मत है तो सामने आओ
लगातार सुरक्षाबलों द्वारा आईईडी जब्त करने की घटनाओं पर डीजीपी ने कहा कि 28 मई को बहुत बड़ी मात्रा आईईडी पुलवामा में पकड़ी गई जिसके पीछे जैश के पाकिस्तानी आतंकी फौजी भाई का हाथ था। तब से आतंकियों में बहुत बौखलाहट है। हम लोग पूरी तरह से सतर्क हैं।
यह भी पढ़ेंः षडयंत्रः कश्मीर में फिर वही '1990 वाली धमकियां', बौखलाए आतंकियों ने चस्पा किए ऐसे पोस्टर
कुछ आतंकी घुसपैठ कर चुके
दिलबाग सिंह ने कहा कि कुपवाड़ा और केरन सेक्टर को बहुत एक्टिव किया गया है, साथ ही पुंछ और राजोरी के साथ-साथ आईबी के सेक्टर से भी कोशिश चल रही है। उन्होंने कहा कि इन सभी जगहों पर हमारी बॉर्डर ग्रिड पूरी तरह सतर्क है और हमारी पूरी कोशिश है कि इस तरह के इनके नापाक इरादों को नाकाम करे। लेकिन उसके बावजूद भी कुछ घुसपैठ की कोशिशें कामयाब हुई हैं जिसकी हमारे पास जानकारी है।