फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan is sending money through hawala in kashmir

पत्थरबाजों को हवाला के जरिए भेज रहा है पैसा पाकिस्तान

Mon, 13 Jun 2016 12:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 13 Jun 2016 12:44 PM IST
विज्ञापन
Pakistan is sending money through hawala in kashmir
श्रीनगर - फोटो : PTI

जून महीना शुरू होते ही घाटी में पत्थरबाजों की टोलियों को सक्रिय करने के लिए सीमा पार से बड़े पैमाने पर हवाला राशि की सप्लाई की जा रही है। युवाओं को रुपये का लालच देकर उन्हें पत्थरबाजी के लिए तैयार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


घाटी में धार्मिक पर्यटन, सैनिक कालोनी आदि मुद्दों को लेकर अगले कुछ दिन काफी संवेदनशील होंगे औैर खुफिया तंत्र ने भी इन युवाओं को गुमराह नहीं किया जाए, इसके लिए छद्म गुटों सेेसहयोग करके कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जून 2010 में घाटी में अमरनाथ यात्रा के दौरान पथराव हुआ था, जिसमें सुरक्षाबलों की कार्रवाई के कारण कुछ युवाओं को जान गंवानी पड़ी। जून 2016 में दोबारा घाटी का माहौल खराब करने के लिए सीमा पार से हवाला के जरिए करोड़ों रुपये राशि पहुंचाई जा रही है। पत्थर मारने के लिए हर युवा को 10 हजार से 20 हजार रुपये भी प्रति माह दिए जाने का लालच भी दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्थरबाजों को लुभाने की मुहिम जारी

Pakistan is sending money through hawala in kashmir

अगले महीने ही अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। यात्रा के दौरान कोई खलल न पड़े, इसके लिए सुरक्षाबलों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। खुफिया विभाग ने इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी रिपोर्ट भेजी है। इस रिपोर्ट मेें स्थानीय पुलिस को हतोत्साहित करने के लिए हमले बढ़ाए जाने की भी रिपोर्ट दी गई है। 

पुलिस को हतोत्साहित करके पथराव करने वाले युवाओं को तैयार किया जा रहा है। अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर भी नए सिरे से रिपोर्ट तैयार की जा रही है। हालांकि पुलिस, सीआरपीएफ के अधिकारियों का दावा है कि सुरक्षा इंतजाम पुख्ता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed