फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan is not relenting and is firing in multiple sectors simultaneously on LoC

बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान : एलओसी पर एकसाथ कई सेक्टरों में कर रहा गोलीबारी, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

Mon, 05 May 2025 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 05 May 2025 06:27 AM IST
सार

बिना उकसावे के पाकिस्तानी चौकियों से यह गोलीबारी एक या दो सेक्टरों तक ही सीमित नहीं रह गई है। बल्कि एकसाथ कई सेक्टरों में गोलीबारी हो रही है। हालांकि भारतीय सैनिक गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

विज्ञापन
Pakistan is not relenting and is firing in multiple sectors simultaneously on LoC
भारतीय सेना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान पहलगाम आतंकी हमले के बाद से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलीबारी कर रहा है। बिना उकसावे के पाकिस्तानी चौकियों से यह गोलीबारी एक या दो सेक्टरों तक ही सीमित नहीं रह गई है। बल्कि एकसाथ कई सेक्टरों में गोलीबारी हो रही है। हालांकि भारतीय सैनिक गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

विज्ञापन


सेना के अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले और भारत के सिंधु जल संधि को निलंबित करने समेत कई कूटनीतिक कदमों के एलान के बाद से पाकिस्तान बिना उकसावे के गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। हालिया गोलीबारी की घटनाएं कुपवाड़ा, बारामुला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों में हुईं। 
विज्ञापन


भारतीय सेना ने भी गोलीबारी का तुरंत और उचित जवाब दिया। रविवार देर रात यानी लगातार 11वीं रात भी पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से सटी जिले के कृष्णा घाटी, सलोत्री और खड़ी क्षेत्र में भारतीय सेना अग्रिम चोकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका भारतीय सैनिकों ने भी माकूल जवाब दिया। पहले संघर्षविराम उल्लंघन आमतौर पर एक या दो क्षेत्रों तक ही सीमित रहता था। फरवरी, 2021 में भारत और पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर नए सिरे से संघर्षविराम पर सहमति बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में शांति आई थी। सेना के अधिकारियों ने बताया कि ये घटनाएं पीर पंजाल पर्वतमाला के दक्षिणी भागों में अधिक होती हैं। इसका कारण वहां की भूमि की बनावट, क्षेत्र का भूगोल तथा अन्य कारक हैं। 

छोटे हथियारों से ही अभी गोलीबारी
सूत्रों ने बताया कि नवीनतम गोलीबारी छोटे हथियारों से की गई है और तोपखाने से गोलाबारी नहीं हुई। हालांकि सूत्रों ने कहा है कि पाकिस्तान बंकरों में गोला-बारूद के भंडारण के साथ किसी भी संभावित वृद्धि के लिए मध्यम तोपों को तैयार रखेगा।

आईबी पर गोलीबारी सामान्य नहीं
सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से हाल में कुछ अकारण गोलीबारी की घटनाएं नियंत्रण रेखा पर कई सेक्टरों में एक साथ हुई हैं। पीर पंजाल रेंज के उत्तर और दक्षिण दोनों में, जो पिछले उल्लंघनों से थोड़ा हटकर है। इनमें से उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा और जम्मू क्षेत्र में अखनूर के पास नियंत्रण रेखा पर लगभग हर दिन संघर्षविराम उल्लंघन हुआ है। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर परगवाल सेक्टर में भी पिछले सप्ताह गोलीबारी हुई, जो सामान्य नहीं है। 

बढ़ती गोलीबारी, भारतीय सैनिकों को उलझाने की रणनीति
सूत्रों के अनुसार, बिना उकसावे के गोलीबारी मुख्य रूप से उन सेक्टरों में हो रही है, जहां पाकिस्तानी सैनिकों को बढ़त हासिल है। सूत्रों ने बताया कि जहां पहले संघर्ष विराम उल्लंघन का उद्देश्य नियंत्रण रेखा के पार से घुसपैठियों को भारत में प्रवेश कराना था। वहीं पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुए नवीनतम उल्लंघन से आक्रामक इरादे का पता चलता है और ऐसा लगता है कि यह भारतीय सैनिकों की अग्रिम पंक्ति के सैनिकों को उलझाए रखकर उनकी आक्रामक कार्रवाई को रोकने का प्रयास है।

Ground Zero : विस्थापन की मार झेलने वालों ने बंकरों में समेट ली गृहस्थी, अखनूर के लोगों को अब फैसले का इंतजार
भारत की नई तोपों की मारक क्षमता बेहतर
सेना की चल रही तोपखाने आधुनिकीकरण योजना के तहत, नियंत्रण रेखा पर भारतीय सीमा में तैनात अधिकांश तोपखाना रेजिमेंटों ने अपनी पूर्व की 105 मिमी-कैलिबर तोपों को बदलकर 155 मिमी-कैलिबर की तोपों का उपयोग करना शुरू कर दिया है। नई तोपों की मारक क्षमता बेहतर है तथा पहाड़ों पर लक्ष्यों पर प्रहार करने में इनकी क्षमता अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed