फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan initiated unprovoked ceasefire violation at LoC in Nowshera Sector

जम्मू और कश्मीर: नियंत्रण रेखा पर पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Wed, 01 Apr 2020 06:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 01 Apr 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
Pakistan initiated unprovoked ceasefire violation at LoC in Nowshera Sector
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना की ओर से नौशेरा के कलाल सेक्टर के पोखरा पोस्ट पर छोटे-बडे़ हथियारों से गोलाबारी की गई जो शाम सात बजे तक जारी रही। वहीं शाम सात बजे पुखरणी में पाकिस्तान की ओर से छोटे-बडे़ हथियारों से गोलाबारी की गई।

विज्ञापन

 

सीमा पर तैनात सेना के जवानों ने गोलाबारी का माकूल जवाब दिया। गोलाबारी से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। 

कुपवाड़ा में आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन 

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी से सटे जंगल क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ  सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन जारी है। इलाके में आतंकियों की घुसपैठ की सूचना के बाद अतिरिक्त बलों को घटनास्थल की ओर बुलाया गया।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को सुरक्षाबलों को जानकारी मिली कि एलओसी के करीब जुरहामा रिशिवारा जंगल क्षेत्र इलाके से पांच से छह आतंकियों का एक दल घुसपैठ करने की कोशिश में है।

इसके आधार पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी के जवानों ने इलाके में मोर्चा संभाला। इस दौरान उनके द्वारा कुछ देर तक वार्निंग शॉट भी दागे गए, लेकिन जवाबी फायरिंग नहीं हुई।

इसके बावजूद सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों की तलाश जारी रखी गई। आशंका है कि आतंकी इसी जंगल में छुपे हो सकते हैं। गौरतलब है कि एसएसपी कुपवाड़ा एएस दिनकर ने कहा कि कुछ इनपुट थे। उसके आधार पर इलाके की घेराबंदी की गई है। लगातार आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed