{"_id":"5c301cd0bdec2257222db829","slug":"pakistan-has-been-violating-ceasefire-intermittently-in-poonch-sector-since-last-48-hours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा में मुठभेड़ के बाद भड़की हिंसा, महिलाएं भी पत्थरबाजीं करने उतरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा में मुठभेड़ के बाद भड़की हिंसा, महिलाएं भी पत्थरबाजीं करने उतरीं
Sat, 05 Jan 2019 08:26 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 05 Jan 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
indian army
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में साल का दूसरा मुठभेड़ शनिवार को हुआ। इसमें सूचना थी कि हिजबुल के टाप कमांडर हम्माद खान समेत दो आतंकी मार गिराए गए हैं, लेकिन देर शाम तक शव बरामद नहीं किए जा सके थे।
एक जवान के शहीद होने की भी सूचना थी लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। इस बीच मुठभेड़ शुरू होते ही हिंसा भड़क उठी।
प्रदर्शनकारियों जिसमें महिलाएं भी थीं,ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों को जिले के अरिपाल इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली।
इस पर सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। 42 राष्ट्रीय राइफल्स, 180 सीआरपीएफ बटालियन व एसओजी अवंतीपोरा का घेरा सख्त होता देख मकान में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

ठिकाने के करीब पहुंचने पर सुरक्षा बलों ने पहले हवाई फायरिंग कर आतंकियों को समर्पण के लिए कहा, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। जिस घर में आतंकी छिपे थे उसे ब्लास्ट कर उड़ा दिया गया। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि हम्माद खान सीर जागीर स्थित अपने पैतृक गांव में दिखा।
उसने हवा में फायर कर अपनी मौजूदगी भी जताई। मुठभेड़ शुरू होते ही आस-पास के इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई। भीड़ मुठभेड़ स्थल तक न पहुंचे इस वजह से गांव तक पहुंचने वाले रास्ते सील कर दिए गए थे।
दो दिन पहले हिजबुल के तीन आतंकी मारे गए थे इससे पहले गत वीरवार को साल के पहले मुठभेड़ में पुलवामा के त्राल इलाके के गुलशनपोरा में हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकी मार गिराए गए थे। इस दौरान तीन जवान घायल हुए थे।
मुठभेड़ के बाद भड़की हिंसा में दर्जनभर से अधिक पत्थरबाज घायल हो गए। पूरे इलाके में तनाव की स्थिति रही। मुठभेड़ शुरू होते ही युवा सड़कों पर उतर आए थे। उन्होंने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे।