{"_id":"bb996910917e2ff914ece0bf884ca6a1","slug":"pakistan-fires-at-indian-positions-along-international-border-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने फिर की BSF कैंप पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने फिर की BSF कैंप पर फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, आरएस पुरा
Updated Mon, 22 Jun 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी रेंजरों ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर आरएस पुरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा बीएसएफ की दो चौकियों पर अलग अलग समय फायरिंग की गई। बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक तड़के करीब तीन बजे जुगनू चक्क पोस्ट पर पाकिस्तानी रेंजरों ने दो राउंड फायर किए।
विज्ञापन
इसके बाद साढे़ तीन बजे के करीब पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा पास की जय किशन पोस्ट पर भी दो राउंड फायर किए गए। बीरएसएफ की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। इस पर पाकिस्तानी रेंजरों ने फायरिंग बंद कर दी। बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार दोनों ओर किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा की गई फायरिंग से सीमांत ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा कि आरएस पुरा क्षेत्र में बांध बनाए जाने के कारण पाकिस्तान की ओर से बीएसएफ की चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणाें का कहना है कि इन दिनों किसान तारबंदी के आसपास धान की फसल लगाने के लिए खेत तैयार करने में लगे हैं। पर पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा फायरिंग किए जाने से अब उन्हें खतरा महसूस होने लगा है।