{"_id":"5fc4054c8ebc3e9b9d11935e","slug":"pakistan-fired-shells-in-residential-areas-of-jammu-kashmir-overnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों में रात भर दागे गोले, हीरानगर सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों में रात भर दागे गोले, हीरानगर सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन
Mon, 30 Nov 2020 02:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हीरानगर
अमर उजाला नेटवर्क, हीरानगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 30 Nov 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
संघर्षविराम का उल्लंघन...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर शनिवार रात भर गोलाबारी की। सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। बीएसएफ के जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार रात दस बजे पाकिस्तानी सेना ने ठाकर पुरा, करोल पंगा पोस्ट से गोलाबारी शुरू की। इस दौरान छोटे और बड़े हथियारों का इस्तेमाल किया गया। बीएसएफ की पानसर और करोल कृष्णा पोस्ट व उसके साथ लगते रिहायशी इलाकों में गोले दागे। सीमा से सटे खेतों में भी कई गोले गिरे। गोलाबारी रविवार सुबह चार बजे तक जारी रही।
विज्ञापन
गौर हो कि सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के कार्य को बाधित करने के लिए पाकिस्तान लगातार गोलाबारी कर रहा है। कभी यहां काम कर रही मशीनों को निशाना बनाता है तो कभी बीएसएफ की चौकियों और रिहायशी इलाकों को। उसकी इस नापाक हरकत के बावजूद भी बांध बनाने का काम निरंतर जारी है।
विज्ञापन