{"_id":"5e5187e78ebc3ef3b036adb7","slug":"pakistan-fired-shells-in-poonch-kupwara-on-the-second-day-as-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने दूसरे दिन भी पुंछ-कुपवाड़ा में दागे गोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने दूसरे दिन भी पुंछ-कुपवाड़ा में दागे गोले
Sun, 23 Feb 2020 01:28 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ/कुपवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ/कुपवाड़ा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी एलओसी पर पुंछ और कुपवाड़ा जिले में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
पुंछ जिले में शनिवार सुबह करीब 11 बजे कस्बा, कीरनी और दिगवार में नियंत्रण रेखा के उस पार तैनात पाकिस्तानी सेना ने सेना की चौकियों पर मोर्टार से गोलाबारी शुरू कर दी। सेना ने भी करारा जवाब दिया है। गोलाबारी से लंगूर पोस्ट के आस पास आग लग गई।
विज्ञापन
वहीं कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से देर शाम गोलाबारी शुरू कर दी गई। पाकिस्तान की नापाक हरकत से पूरे क्षेत्र में डर का माहौल है। लोग घरों और बंकरों में बंद होकर रह गए हैं।
विज्ञापन
वीरवार को भी पाकिस्तान ने कुपवाड़ा जिले में सीजफायर का उल्लंघन किया था। जवाबी कार्रवाई में तीन सैनिक मारे गए थे। 14 घायल हुए थे तथा छह से अधिक चौकियां तबाह हो गई थीं। पुंछ में पाकिस्तानी गोलाबारी के दौरान गांव कस्बा में एक मकान में आग लग गई। गांव डोकरी में छह मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे।