फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan fired at LOC and IB overnight, ceasefire violation by pakistan

एलओसी और आईबी पर पाकिस्तान ने दागे गोले, बांध निर्माण की वजह से बौखलाया है पड़ोसी देश

Sat, 11 Jan 2020 06:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 11 Jan 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Pakistan fired at LOC and IB overnight, ceasefire violation by pakistan
एलओसी

जम्मू कश्मीर के हीरानगर सेक्टर में चल रहे बांध निर्माण की वजह से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। इस कार्य में बाधा पहुंचाने और आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रही है।

विज्ञापन


नापाक हरकतों के इसी क्रम में पाकिस्तान ने शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक हीरानगर सेक्टर में फायरिंग की। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया। पाकिस्तान की इस हरकत का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया।

विज्ञापन

एक पोर्टर का सिर काटकर ले गए पाकिस्तानी सैनिक

इससे पहले विदेशी राजनयिकों के दौरे के बीच एलओसी पर पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर में शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से किए गए बैट हमले में सेना के दो पोर्टरों की मौत हो गई। तीन पोर्टर घायल हैं। हालांकि, सैन्य प्रवक्ता का कहना है कि पाकिस्तान की ओर से किए गए सीजफायर उल्लंघन में पोर्टरों की मौत हुई है। पाकिस्तान के हमले के वक्त अमेरिका समेत 15 देशों के राजनयिक जम्मू में मौजूद थे।

मारे गए पोर्टरों की पहचान मोहम्मद असलम (22) और मोहम्मद अल्ताफ (25) के तौर पर हुई। मोहम्मद शौकत (24), मोहम्मद सलीम (23) और नवाज अहमद (24) घायल हुए हैं। मारे गए और घायल सभी पोर्टर कोसलियां गांव के हैं। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों के साथ बैट हमला कर न सिर्फ दो पोर्टर को मौत के घाट उतार दिया, बल्कि एक पोर्टर का सिर काटकर उसे अपने साथ ले गए।

कोसलियां क्षेत्र में अग्रिम चौकी सैद मामा के पास पाकिस्तानी बैट ने सेना की वर्दी में एक चौकी से दूसरी चौकी की तरफ जा रहे दो पोर्टरों को निशाना बनाकर आईईडी धमाका किया। इसके बाद आगे चल रहे पोर्टर पर हमला कर उसका सिर काट दिया। एक अन्य पोर्टर पर गोलियों की बौछार कर हमलावर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed