फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan deployed sniper on LoC

एलओसी पर घुसपैठ के लिए पाक ने रची खतरनाक साजिश

Fri, 05 Dec 2014 01:01 AM IST
Updated Fri, 05 Dec 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
Pakistan deployed sniper on LoC
पड़ोसी मुल्क रियासत के विधानसभा चुनाव में खलल डालने की हर संभव कोशिश कर रहा है। नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के असफल प्रयास से बौखलाए आतंकियों और पाकिस्तानी सेना ने अब नया षड्यंत्र रचा है।
विज्ञापन


आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की यूनिटों में बदलाव किया जा रहा है। यही नहीं, घुसपैठ में असफल हो चुके आतंकियों की मदद करने के लिए पाकिस्तानी सेना अपने स्नाइपर को तैनात कर रही है, ताकि भारतीय जवानों को निशाना बनाकर घुसपैठ की जाए।
विज्ञापन


अब तक पाकिस्तानी रेंजर अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर ही तैनात रहते हैं, लेकिन पाकिस्तानी रेंजर की दो यूनिटों को पुंछ इलाके की एलओसी पर तैनात किया गया है। इसके अलावा स्थायी पाकिस्तानी सेना की यूनिटों में भी बदलाव किया गया है। राजोरी, पुंछ, कुपवाड़ा, उड़ी, बारामूला की एलओसी पर लगातार आतंकी घुसपैठ के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सफल नहीं हो पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक ने एलओसी में सैन्य यूनिटों में किया बदलाव

Pakistan deployed sniper on LoC

आतंकी संगठनों ने आईएसआई से संपर्क कर सेना में बदलाव करने की मांग की थी, जिसे स्वीकार करते हुए पाकिस्तानी सेना में बदलाव किया गया है। नई यूनिटों पर हर हाल में आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए दबाव बनाया गया है। पुंछ, राजोरी में अंतिम चरण में मतदान होना है।

इसके अलावा तीसरे और चौथे चरण में कश्मीर के एलओसी से सटे इलाकों में चुनाव होना है। आतंकी संगठन चाहते हैं कि इन तीनों चरणों में खलल डाली जा सके। इसके लिए ज्यादा से आतंकियों को घुसपैठ करने के लिए कहा गया है। एलओसी पर 140 के करीब आतंकी पूरी तरह से घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हुए हैं।

खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी से यह बात भी सामने आई है कि पाकिस्तानी सेना घुसपैठ के असफल प्रयास से बौखला गई है। अब भारतीय जवानों को निशाना बनाने की तैयारी की जा रही है, ताकि जवानों के हौसलों को पस्त किया जा सके।

एलओसी पर पाक‌िस्तान ने तैनात क‌िए स्नाइपर

Pakistan deployed sniper on LoC

पाकिस्तानी सेना ने 1.5 किलोमीटर दूरी तक मार करने वाली स्नाइपर राइफलों वाले जवान तैनात किए हैं, जो भारतीय अग्रिम चौकियों पर तैनात जवानों को निशाना बनाने की कोशिश करेंगे। उल्लेखनीय है कि पहले चरण के मतदान में कश्मीर संभाग में रिकार्डतोड़ मतदान हुआ है।

जो न तो पड़ोसी मुल्क को पच रहा है और न ही आतंकी संगठनों को। वह हर हाल में कश्मीर में अशांति फैला कर रखना चाहते हैं। पुंछ के तरकुंडी और हमीरपुर इलाके में आने वाले दिनों में घुसपैठ के प्रयास तेज होंगे और यहां पर भारत की अग्रिम चौकियों पर तैनात जवानों को स्पाइपर से निशाना बनाया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद कश्मीर में आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं। वह एलओसी आईईडी लगाकर जवानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed