फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan claims 9 Indian soldiers killed in firing, 1 Pakistan Army soldier 3 Pakistani died

नापाक हरकतों पर पाक का झूठा ट्वीट, बोला- गोलीबारी में हमें नहीं हुआ ज्यादा नुकसान

Sun, 20 Oct 2019 01:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 20 Oct 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
Pakistan claims 9 Indian soldiers killed in firing, 1 Pakistan Army soldier 3 Pakistani died
पाक का दावा - फोटो : ani

जम्मू-कश्मीर में शनिवार रात एक बार फिर से पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन में दो भारतीय जवान शहीद हो गए। वहीं इस गोलीबारी का भारत की ओर से भी पुरजोर जवाब दिया गया, जिसमें पाक के आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पाक अपनी नापाक हरकत से बाज नहीं आया। उसने झूठ का सहारा लेते हुए कहा कि पाक सेना की ओर से की गई गोलीबारी में नौ भारतीय सैनिक मारे गए हैं। उसने यह भी दावा है कि एक पाकिस्तानी सेना के एक सैनिक और तीन आम नागरिकों की मौत हुई है। ये दावा पाकिस्तान सशस्त्र बल के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने अपने ट्वीटर अकाउंट से किए ट्वीट में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
 
बता दें कि सीमा पर भारी गोलीबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए पीओके में आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया है। इसके साथ ही चार से पांच पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की भी खबर है। इसके साथ ही भारतीय सेना ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया है।

कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर के गुंडी गुजरा में पाकिस्तानी सेना ने रात दस से सुबह चार बजे तक फायरिंग की। गोलीबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। जबकि एक नागरिक की मौत हो गई है। तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तान की तरफ से हुई भारी गोलीबारी में मकानों को नुकसान भी हुआ है। तीन मकान गिरने की खबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed