{"_id":"5d650a648ebc3e93d8446239","slug":"pakistan-army-violates-ceasefire-along-line-of-control-in-uri-sector-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाक, उड़ी सेक्टर में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाक, उड़ी सेक्टर में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
Tue, 27 Aug 2019 04:18 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 27 Aug 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : PTI
पाकिस्तान और पाक सेना की बौखलाहट थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन पाक सेना संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है। मंगलवार को भी पाकिस्तानी सेना ने उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और भारी गोलाबारी की। भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
विज्ञापन
#JammuKashmir: Pakistan Army violates ceasefire along the Line of Control in Uri sector. pic.twitter.com/REWuy9LXMr
— ANI (@ANI) August 27, 2019विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के बरडोह में तीन दिन बाद पाकिस्तान की ओर से फिर गोलाबारी की गई। सूत्रों का कहना है कि सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान की एक पोस्ट तबाह कर दी थी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः जानिए उस मुजफ्फराबाद के बारे में जिसको लेकर बिलावल भुट्टो ने जताई चिंता, पाक को सता रहा डर!
जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने पलांवाला सेक्टर के बरडोह क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से दोपहर पौने एक बजे तक गोलाबारी की। इसमें कोई नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। गोलीबारी शुरू होते ही बरडोह और आसपास के गांवों के लोग घरों में दुबक गए।
यह भी पढ़ेंः गजब गुलमर्ग...खूबसूरती ऐसी जो मन मोह ले, हसीन वादियों में बढ़ने लगी रौनक, देखिए तस्वीरें