जानिए उस मुजफ्फराबाद के बारे में जिसको लेकर बिलावल भुट्टो ने जताई चिंता, पाक को सता रहा डर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर पाकिस्तान किस कदर बौखलाया हुआ है इसके लिए किसी प्रमाण की जरूरत नहीं है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इस मसले को लेकर कई देशों से मदद की गुहार लगा चुके हैं। वहीं अब पाकिस्तान के नेता से लेकर आमजन तक पर निशाना साध रहे हैं।
इसी क्रम में एक और नाम जुड़ गया है और वह है पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी का। कश्मीर को लेकर दिए गए उनके बयान के बाद पाकिस्तान की बेचैनी समझी जा सकती है। बिलावल ने पाक मीडिया के जरिए कहा कि हम पहले भारत को धमकी देते थे कि उससे कश्मीर छीन लेंगे, लेकिन इस नाकाम सरकार के चलते अब हालात ये हो गए हैं कि हमें मुजफ्फराबाद बचाने के लाले पड़ गए हैं। अब आप यह जान लीजिए कहां है मुजफ्फराबाद और पाकिस्तान इतना बेचैन क्यों है।
मुजफ्फराबाद के बारे मेंः-
मुजफ्फराबाद पाक-अधिकृत कश्मीर के क्षेत्र की राजधानी और मुख्यालय है। यह शहर मुजफ्फराबाद जिले का भाग है और झेलम व नीलम नदी (पाकिस्तान द्वारा किशनगंगा का बदला गया नाम) के किनारे बसा है। मुजफ्फराबाद जिले के पश्चिम में खैबर-पख्तूनख्वा प्रान्त, पूर्व में नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर भारत द्वारा नियंत्रित कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामुला जिले और उत्तर में नीलम जिला स्थित है। 1998 की जनगणना के अनुसार मुजफ्फराबाद की जनसंख्या 725,000 थी, तथा 1999 के एक अनुमान के अनुसार यह जनसंख्या बढ़कर लगभग 741,000 हो गई थी।
मुजफ्फराबाद जिले में तीन तहसील और मुजफ्फराबाद शहर शामिल है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और रावलपिंडी से इसकी दूरी 138 किलोमीटर जबकि एबटाबाद से इसका फासला 76 किलोमीटर है। पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) मूल कश्मीर का वह भाग है, जिसकी सीमाएं पाकिस्तानी पंजाब, उत्तर-पश्चिम में अफगानिस्तान के वाखान गलियारे से, चीन के जिन्जियांग क्षेत्र से और पूर्व में भारतीय कश्मीर से लगती हैं।
अगर गिलगित-बल्टिस्तान को हटा दिया जाए तो आजाद कश्मीर का क्षेत्रफल 13,300 वर्ग किलोमीटर है और इसकी आबादी लगभग 40 लाख है। पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद है और इसमें आठ जिले, 19 तहसीलें और 182 संघीय परिषद हैं।
यह भी पढ़ेंः गजब गुलमर्ग...खूबसूरती ऐसी जो मन मोह ले, हसीन वादियों में बढ़ने लगी रौनक, देखिए तस्वीरें