फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan army supporting infiltration tries of militants from line of control in jammu kashmir

J&K: आतंक के होते अंत से बौखलाया पाकिस्तान, रच रहा है कश्मीर में घुसपैठ कराने की साजिश

Fri, 17 Aug 2018 06:28 PM IST
प्रांजल दीक्षित, अमर उजाला, जम्मू
प्रांजल दीक्षित, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 17 Aug 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
pakistan army supporting infiltration tries of militants from line of control in jammu kashmir
LOC - फोटो : File Photo
कश्मीर में आतंकियों के सफाये से बौखलाया पाकिस्तान आने वाले कुछ दिनों में एलओसी के रास्ते आतंकियों की घुसपैठ कराने की साजिश रच रहा है। इसके लिए हिजबुल मुजाहिद्दीन समेत कई अन्य संगठनों में आतंकियों की नई फौज तैयार करने की कोशिश की जा रही है साथ ही इस बात के भी प्रयास किए जा रहे हैं कि घाटी में पाकिस्तानी आतंकियों को भी पहुंचाया जा सके। 
विज्ञापन


उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों पाकिस्तान की इस नापाक साजिश के इनपुट खुफिया एजेंसियों को मिले हैं। इसके अलावा इस बात की आशंका भी है कि आतंकी घाटी में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं। इस इनपुट के बाद कश्मीर में सेना के सभी प्रतिष्ठानों समेत सुरक्षाबलों के कैंपों को सुरक्षात्मक लिहाज से अलर्ट जारी कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा कश्मीर के उत्तरी हिस्से से लगने वाली एलओसी और इसके निकटवर्ती जिलों में भी तैनात सुरक्षाबलों को नियंत्रण रेखा पर किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति दिखने पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार कश्मीर के साथ साथ जम्मू के पुंछ सेक्टर में भी सुरक्षाबलों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


600 आतंकी घुसपैठ की फिराक में 
सीमा पर इंटेलिजेंस एजेंसी ने यह इनपुट दिया था कि सीमा पर घुसपैठ की कोशिश के लिए 600 आतंकी बैठे हुए हैं। उन्हें घुसपैठ के लिए पाकिस्तानी सेना मदद कर रही है। यह सभी आतंकी सीमा पर सेना के ही पोस्ट पर नजर बनाए बैठे हुए हैं। उन्हें घुसपैठ के दौरान पाकिस्तानी सेना से कवर फायर भी दिया जा रहा है। सूत्रों की माने तो सिर्फ टंगधर सेक्टर में 79 आतंकियों के मूवमेंट देखे गए हैं। इसके साथ ही केरन सेक्टर में करीब 117 आतंकियों के एक्टिव होने की सूचना है। इन सभी आतंकियों को पाकिस्तानी सेना से मदद दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed