{"_id":"6e26ff3894a17ff4a3df919ca5ea986c","slug":"pakistan-army-deployed-commandos-on-loc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में घुसपैठ करवाने के लिए पाक ने तैनात किए कमांडो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत में घुसपैठ करवाने के लिए पाक ने तैनात किए कमांडो
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 19 Jan 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पार से घुसपैठ कराने में लगाता नाकाम हो रहा पाकिस्तान बौखला गया है। इसी बौखलाहट का नतीजा है कि अब आईएसआई ने आतंकियों को घुसपैठ कराने में कमांडोज की मदद लेने की साजिश रची है। सीमा पार सियालकोट क्षेत्र में आतंकियों का जमावड़ा है।
विज्ञापन
यहां बलूच बटालियन के कमांडो बुलाए गए हैं। खुफिया सूत्रों की मानें तो यह कमांडो अब पाकिस्तानी रेंजरों के साथ मिलकर आतंकियों को अत्याधुनिक हथियारों की ट्रेनिंग देने के साथ ही उन्हें घुसपैठ कराने की भी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक 106 कमांडो विशेषतौर पर आतंकियों को घुसपैठ के दौरान कवर फायरिंग देने के लिए तैनात किए गए हैं। कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान की ओर से आईबी पर भीषण गोलाबारी की गई थी।
विज्ञापन
पर पाकिस्तान इसके बावजूद घुसपैठ कराने में नाकाम रहा था। इसी के चलते पाकिस्तान द्वारा अब कमांडोज की मदद ली जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि 26 जनवरी से पहले सीमा पार से फिर से गोलाबारी हो सकती है।