फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan again violates ceasefire in poonch

कवर फायर की आड़ में पाक ने फिर की घुसपैठ

Sat, 09 Aug 2014 01:09 AM IST
Updated Sat, 09 Aug 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
pakistan again violates ceasefire in poonch

मौसम बिगड़ने के साथ ही पाकिस्तान की तरफ से एक बार फिर से सीज फायर उल्लंघन किया गया है। कश्मीर के बालाकोट सेक्टर में चार से पांच आतंकियों ने नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश की।

विज्ञापन


एलओसी पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने रात सवा दस बजे के करीब पंजनी नाला क्षेत्र में हलचल दर्ज कर भारतीय क्षेत्र की ओर बढ़ रहे आतंकियों को रुकने की चेतावनी दी, पर इसके बावजूद आतंकी आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन


इस पर जवानों ने आतंकियों पर फायरिंग की।

पाकिस्तानी सेना की 651 मुजाहिदीन रेजीमेंट

pakistan again violates ceasefire in poonch

भारतीय जवानों की फायरिंग में आतंकियों के घिर जाने के बाद नियंत्रण रेखा पार से पाकिस्तानी सेना की 651 मुजाहिदीन रेजीमेंट ने आतंकियों को कवर फायर देने की मंशा से सीज फायर का उल्लंघन कर भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों पर गोलाबारी शुरू कर दी।

इसका भारतीय जवानों ने भी माकूल जवाब दिया। सैन्य अफसरों के मुताबिक जवाबी कार्रवाई के चलते आतंकी पीओके लौट गए।

6 आतंकी भारतीय क्षेत्र में घुसे थे

pakistan again violates ceasefire in poonch

सर्च आपरेशन चलाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। दोनों ओर से देर रात तक फायरिंग जारी थी। सैन्य सूत्रों के मुताबिक आतंकी फिलहाल नियंत्रण रेखा से सटे इलाके में ही छिपे हैं।

उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले सीज फायर उल्लंघन की आड़ में कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पार कर आधा दर्जन आतंकी भारतीय क्षेत्र में घुसने में सफल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed