फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army jawan Naik Bakhtawar Singh lost his life in ceasefire violation by Pakistan in Naushera

LoC पर पाक ने तोड़ा सीजफायर, नौशेरा में सेना का एक जवान शहीद, एक घायल

Fri, 16 Jun 2017 04:10 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Fri, 16 Jun 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
Army jawan Naik Bakhtawar Singh lost his life in ceasefire violation by Pakistan in Naushera
भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब - फोटो : Amar Ujala

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकतों को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा से सटे नौशेरा सेक्टर में शुक्रवार सुबह गोलाबारी की गई है। पाकिस्तान की ओर नौशेरा में एलओसी पर गोलाबारी का भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से नौशेरा सेक्टर स्थित नियंत्रण रेखा के कलसियां सेक्टर में शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे शुरू हुई। इस दौरान पाकिस्तान के द्वारा नौशेरा सेक्टर की एलओसी पर मोर्टार भी दागे गए। इस दौरान भारतीय सेना की ओर से भी इस साजिश का करारा जवाब दिया गया। 
विज्ञापन


इस बीच पाक की गोलाबारी सुबह 6 बजे तक लगातार जारी रही। इस दौरान जवाबी कार्रवाई के दौरान भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। शहीद जवान की पहचान नायक बख्तवार सिंह के रूप में हुई है जो कि सेना की 8 सिख रेजीमेंट में तैनात थे। वहीं सेना के मुताबिक 8वीं सिक्‍ख रेजिमेंट के जवान कुलदीप सिंह घायल हुएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को मार गिराए गए थे 2 पाकिस्तानी सैनिक

Army jawan Naik Bakhtawar Singh lost his life in ceasefire violation by Pakistan in Naushera
सेना ने मार गिराए थे 2 पाकिस्तानी सैनिक - फोटो : File Photo

पाकिस्तान की ओर से लगातार होती नापाक हरकतों के बीच भारतीय सेना ने एक बार फिर नापाक हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से एलओसी से सटे राजोरी और पुंछ जिलों में सीजफायर उल्लंघन के बाद भारतीय सेना ने एक बार फिर विध्वंसक जवाबी कार्रवाई की। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पाक की ओर से एलओसी पर लगातार हो रही सीजफायर उल्लंघन की घटना के बीच भारतीय जवानों द्वारा मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई करते हुए राजोरी के भिंबर गली सेक्टर में दो पाक सैनिकों को मार गिराया गया। 

16 जून तक पाक द्वारा 6 दिनों में 12 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया। सूत्रों के अनुसार पाक द्वारा सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं में लगातार गोलीबारी के साथ साथ मोर्टार दागे जाने का सिलसिला जारी है जिसका भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा लगातार मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed