{"_id":"5bfd576388dd6e1f3c7b677aa8871d3c","slug":"pak-move-to-ban-hafiz-saeed-s-jud-significant-army-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमात उद दावा को बैन करना अच्छा फैसला: सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमात उद दावा को बैन करना अच्छा फैसला: सेना
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 24 Jan 2015 03:39 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान द्वारा आतंकी हाफिज सईद के संगठन जमात उद दावा पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का सेना ने स्वागत किया है। 15 कोर के जीओसी लेफ्टीनेंट जनरल सुब्रता शाह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, हम पाकिस्तानी सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं लेकिन देखना होगा कि इस प्रतिबंध का धरातल पर कितना असर होता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि, इस फैसले का असर धरातल पर होना चाहिए और संगठन की तमाम गतिविधियों पर रोक लगनी चाहिए, खाली संगठन पर प्रतिबंध लगाने से कुछ नहीं होगा।
गणतंत्र दिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत आने के बारे में उन्होंने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे से संबधित सभी सुरक्षा इंतजाम कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सीमा के उस पार करीबन 17 लांच पैड पर 150 आतंकी घुसपैठ के इंतजार में बैठे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हमारे जवान सीमा पर पूरी तरह से सतर्क हैं और हर तरह की घुसपैठ को विफल करने के लिए तैयार हैं। ओबामा के दौरे से पहले आतंकी हलमे की आशंका को देखते हुए सीमा और रियासत के अन्य हिस्सों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन