फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pak initiates unprovoked ceasefire violation along LOC in Mankote sector of Poonch 

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, मानकोट सेक्टर में दागे मोर्टार

Mon, 27 Jul 2020 11:25 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 27 Jul 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
Pak initiates unprovoked ceasefire violation along LOC in Mankote sector of Poonch 
सेना - फोटो : indian army website

पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सोमवार सुबह 10:30 बजे जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मानकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

विज्ञापन


इस दौरान पाकिस्तानी सेना की ओर से छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई और मोर्टार भी दागे गए। फिलहाल सेना दुश्मनों की इस हरकत का मुंह तोड़ जवाब दे रही है।

इससे पहले रविवार को भी पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर मेंढर के बालाकोट सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। सैन्य चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों में भी गोलाबारी की थी। 
विज्ञापन


पहले छोटे हथियारों से गोलाबारी और फिर मोर्टार दागने शुरू कर दिए थे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में दहशत बनी रही। खेतों में काम कर रहे लोगों ने भागकर जान बचाई। सेना ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार शाम करीब सवा तीन बजे पाकिस्तानी सेना ने बालाकोट सेक्टर में चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार दागने शुरू कर दिए थे। सेना की तरफ से भी उसी क्रम में जवाब दिया गया। 


अचानक गोलाबारी शुरू होने से खेतों में काम कर रहे और मवेशियों को चरा रहे ग्रामीण भाग कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। उधर सेना की तरफ से पाकिस्तानी सेना की उन चौकियों पर मोर्टार बरसाए गए, जहां से पाकिस्तानी सेना गोलाबारी कर रही थी। देर शाम तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed