फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pak given back indian child

आखिर पाक ने भारत को सौंपा पीओके गया बालक

Thu, 20 Nov 2014 12:09 PM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
pak given back indian child

14 नवंबर को गलती से नौशेरा के सरया इलाके में एलओसी पार कर पीओके पहुंचे आठवीं कक्षा के छात्र को बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना को लौटा दिया।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंजर हुसैन (13 साल) खुई रत्ता इलाके में असल कास नाला पार कर पीओके पहुंच गया था। सेना की ओर से इस मामले में स्थानीय पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद मंजर हुसैन के पिता और अन्य रिश्तेदार उसे लेने उड़ी के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


बालक के घर से लापता होने के परिवार वालों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद खोजबीन के दौरान उसके गलती से पीओके पहुंच जाने की सूचना परिवार और पुलिस को मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को घर लाने पिता उड़ी रवाना

pak given back indian child

इसके बाद इस मामले की सेना को जानकारी देने के साथ ही पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों के समक्ष भी रखा गया था। पाकिस्तानी सेना की ओर से भी बाद में एक बालक के एलओसी पार कर पीओके पहुंचने की पुष्टि की गई थी।

बुधवार को पाकिस्तान की सेना द्वारा इस मामले में तमाम औपचारिकताएं पूरी कर लेने के बाद कश्मीर संभाग के उड़ी सेक्टर में चकोटी-उड़ी क्रासिंग पर नौशेरा के बालक को भारतीय सेना के हवाले कर दिया गया।

बता दें इससे पूर्व भी अगस्त माह में बीएसएफ का एक जवान चिनाब नदी में बहकर पाकिस्तान पहुंच गया था, जिसे बाद में पाकिस्तानी रेंजरों ने सकुशल भारतीय जवानों को सौंप दिया था। पाकिस्तान के इस रवैये की खासी तारीफ हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed