फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pak firing at indian border

सीमा पर पाक ने तोड़ा सीजफायर, 3 घायल

Fri, 22 Aug 2014 10:47 PM IST
Updated Fri, 22 Aug 2014 10:47 PM IST
विज्ञापन
pak firing at indian border

पाक रेंजरों ने वीरवार देर रात करीब डेढ़ बजे एकबार फिर अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर बीएसएफ की अब्दुल्लियां, कोरोटाना ओर ट्यूबवेल नंबर पांच चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की। रेंजरों द्वारा की गई हैवी वाल्यूम फायरिंग के दौरान कई गोले सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों के घरों पर भी गिरे।

विज्ञापन


गोलाबारी शुक्रवार सुबह छह बजे तक जारी रही। पाक गोलाबारी में सीमांत गांव विधिपुर के हरनाम सिंह (40) तथा कोरोटाना खुर्द के अजय चौधरी (20) टांग में छर्रे लगने से घायल हो गए। विधिपुर की एक महिला रानी देवी (43) भीषण गोलाबारी के धमाकों की दहशत से बेहोश हो गई।

विज्ञापन

बीएसएफ ने ‌द‌िया पाक गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब

pak firing at indian border

गांव कोरोटाना में करतार चंद के घर पर मोर्टार का गोला गिरने से उनके स्टोर की छत टूट गई। गांव विधिपुर में मास्टर ओम प्रकाश के घर पर गोला गिरा, जिससे एक कमरे का लेंटर टूट गया। उनके घर की दीवार पर भी कई गोलियां लगी हैं।

जिस समय गोलाबारी हुई, घर के लोग किसी के यहां गए हुए थे। बीएसएफ ने भी पाक गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। उल्लेखनीय है कि बीते चार महीनों से पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं में तेजी आई है।

11 अगस्त के बाद से तो सीमा पार से लगभग हर दिन पाकिस्तानी रेंजरों ने आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में बीएसएफ चौकियों को निशाना बनाया है।

कंग नाला क्षेत्र में आतंकियों की हलचल

pak firing at indian border

नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भी लगभग यही स्थिति है। यहां भी पाकिस्तानी सेना की ओर से प्रतिदिन सीज फायर उल्लंघन किया जा रहा है। वीरवार रात को भी पाकिस्तानी सेना द्वारा बालाकोट सेक्टर में रात 10 से 12 बजे तक भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की।

हालांकि, इस दौरान किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक सेना के जवानों द्वारा कंग नाला क्षेत्र में पांच से छह आतंकियों के गुट की हलचल दर्ज की थी। इस पर सेना के जवानों ने चेतावनी देकर उन्हें रोकना चाहा, पर आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी।

इस पर सेना की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। माना जा रहा है कि आतंकियों के इस गुट को कवर फायरिंग की आड़ में घुसपैठ कराने की मंशा से पाकिस्तानी सेना ने सीज फायर उल्लंघन किया था। हालांकि, सैन्य अफसरों ने घुसपैठ की आशंका से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed