फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pak firing at indian border

सरहद पर युद्ध जैसे हालात, 25 हजार का पलायन

Thu, 09 Oct 2014 04:22 PM IST
Updated Thu, 09 Oct 2014 04:22 PM IST
विज्ञापन
pak firing at indian border

पाकिस्तान की ओर से सीमा पर आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर की सभी चौकियों को निशाना बनाया गया है। हीरानगर, सांबा, रामगढ़ और अखनूर सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना और रेंजरों द्वारा गोलाबारी की गई है।

विज्ञापन


बीएसएफ महानिदेशक डीके पाठक ने बताया कि मंगलवार-बुधवार की रात में पाकिस्तान द्वारा 192 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 85 चौकियों और बंकरों पर मोर्टार दागे गए।
विज्ञापन


पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सीमांत इलाकों का दौरा करने के बाद कहा कि बीएसएफ को पाकिस्तान की हर हरकत का उसी की भाषा में मुंहतोड़ जवाब देने की खुली छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाली कराई गई 192 किमी अंतराष्ट्रीय सीमा

pak firing at indian border

सरहद और नियंत्रण रेखा पर लगातार सात दिन से रिहायशी इलाकों पर जारी पाक गोलाबारी से हालात और बिगड़ गए हैं। 192 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बसे गांवों को जिस तरह से खाली कराया जा रहा है उससे आसार अच्छे नजर नहीं आ रहे।

भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए अपने जवानों को करारा जवाब देने की खुली छूट दे दी है। सूत्रों के मुताबिक भारत की ओर से सरहद पर किसी भी स्थिति से निपटने की सभी माकूल इंतजाम कर लिए गए हैं।

राकेट लांचरों को भी चुस्त-दुरुस्त किया गया है। मंगलवार देर रात से बुधवार देर शाम तक पाक ने रिहायशी इलाकों के साथ 85 पोस्टों को भी निशाना बनाया। गोलाबारी की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत हो गई। सीमा सुरक्षा बल के तीन जवानों समेत 25 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं।

25 हजार लोगों ने छोड़ा अपना घर-बार

pak firing at indian border

तीन दर्जन से ज्यादा मवेशी मारे गए हैं। घायल पशुओं की तादाद सैंकड़ों में है। सीमा और नियंत्रण रेखा गांवों से पलायन और तेज हो गया है। अब तक करीब 25 हजार लोग अपना घर छोड़कर सरकारी कैंपों और रिश्तेदारों के घरों में पनाह ले चुके हैं।

गांव के गांव खाली हो गए हैं। कठुआ जिले के 47 गांवों से पलायन हुआ है। सांबा, अरनिया और आरएस पुरा सेक्टर में सीमांत गांवों के वाशिंदों को हटाया गया है। स्कूल और कई सरकारी इमारतों में इनको ठहराने का इंतजाम किया जा रहा है।

डीजीपी बीएसएफ डीके पाठक सुबह जीएमसी में भर्ती जवानों को देखने और मदद का चेक देने पहुंचे तो उनसे भी जवानों ने यही कहा कि हमें अब और सब्र नहीं करना चाहिए।

उमर ने दिए लोगों की पूरी मदद के आदेश

pak firing at indian border

दूसरी ओर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तानी गोलाबारी से ग्रामीणों जानमाल के नुकसान से बचाने के लिए प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

उमर ने प्रशासनिक और पुलिस अफसरों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि सीमांत ग्रामीणों की सुरक्षा को हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। ग्रामीणों के ठहरने, खाने-पीने की व्यवस्था को भी सुनिश्चित करने को कहा है।

एक सप्ताह में पाकिस्तानी गोलाबारी में मरने वालों की संख्या आठ हो चुकी है। 80 लोग जख्मी हुए हैं। पाकिस्तान की ओर से आईबी पर आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में ज्यादातर पोस्टों पर लगातार गोलाबारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed