फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pak firing at indian border

1971 के बाद सीमा पर सबसे ज्यादा गोलाबारी

Wed, 27 Aug 2014 07:53 AM IST
Updated Wed, 27 Aug 2014 07:53 AM IST
विज्ञापन
pak firing at indian border
भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध के बाद पहली बार पिछले 45 दिनों में सबसे ज्यादा गोलाबारी हुई है। अंतरराष्ट्रीय सीमा का जायजा लेने के बाद बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल डीके पाठक ने पत्रकारों से कहा, ‘पिछले कई सालों में इतनी गोलाबारी नहीं हुई।
विज्ञापन


मेरा मानना है कि 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद लगातार 45 दिनों तक सीमा पर गोलाबारी नहीं हुई है। 45 दिनों तक गोलाबारी होना एक मायने रखता है।’ उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को पहली घटना घटी थी, जब स्नाइपर्सर शाट में एक जवान शहीद हो गया था।

विज्ञापन


इसके बाद दस दिनों तक गोलाबारी होती रही। चंद दिनों के बाद इस माह में लगातार गोलाबारी होती रही। पिछले साल सितंबर में भी 20-25 दिन तक लगातार गोलाबारी हुई थी, लेकिन इस बार उससे भी ज्यादा सीजफायर का उल्लंघन होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों को घुसपैठ कराने की साजिश

pak firing at indian border

डायरेक्टर जनरल सीमा पर हालात का जायजा लेने के बाद जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल भी पहुंचे, जहां गोलाबारी में जख्मी होने वाले नागरिकों का इलाज चल रहा है।

आरएस पुरा व अरनियां सेक्टर की पोस्ट को सिर्फ निशाना बनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान नई रणनीति के तहत इन क्षेत्रों को निशाना बना रहा है।

इस बारे में अभी कुछ भी कह पाना मुश्किल है। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि जम्मू-कश्मीर से लगने वाली भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आतंकियों के 25 से 30 लांचिंग पैड है।

बीएसएफ के डीजी ने किया सीमा का दौरा

pak firing at indian border

आतंकी अकसर अपना ठिकाना बदलते रहते हैँ। कभी वे जंगलों में जमा होते हैं तो कभी सीमावर्ती गांवों में। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की पूर्व व वर्तमान सरकार  में कोई अंतर नही है।

पाक रेंजरों द्वारा लगातार भारत के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाए जाने पर पाठक ने कहा कि वे पाक की इन हरकतों को हलके में नहीं ले रहे। उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जवानों ने कभी पाक के रिहायशी इलाकों पर गोलाबारी नहीं की। सीमा पर शांति की उम्मीदों पर डायरेक्टर जनरल ने कहा कि यह पाकिस्तान पर निर्भर है।

अधिकारियों को दिए डटकर मुकाबला करने के निर्देश

pak firing at indian border

सीजफायर के उल्लंघन की तमाम घटनाओं के बाद उन्होंने पाक रेंजरों से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। डीजी पाठक ने सीमांत क्षेत्र अब्दुल्लियां पोस्ट पर तैनात जवानों से मिलकर क्षेत्र के हालत का जायजा लिया।

साथ ही गांव में बने बंकरों का निरीक्षण किया। सीजफायर उल्लंघन के बाद पाकिस्तान द्वारा प्रयोग किए हथियारों के बारे में भी जानकारी ली। बाद में उन्होंने इंदेश्वरनगर मीरां साहिब में सीमा सुरक्षा बल के कैंपस में जाकर बल के अधिकारियों से विचार-विमर्श किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed