{"_id":"653b666f34e0cbfec009fc85","slug":"pak-ceasefire-violation-panic-due-to-pakistan-firing-school-classes-held-in-bunker-in-suhagpur-arnia-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pak Ceasefire Violation: गोलीबारी से दहशत, सुहागपुर में बंकर में लगी क्लास, अरनिया में कई स्कूल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pak Ceasefire Violation: गोलीबारी से दहशत, सुहागपुर में बंकर में लगी क्लास, अरनिया में कई स्कूल बंद
Fri, 27 Oct 2023 04:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 27 Oct 2023 04:35 PM IST
सार
अरनिया के सुहागपुर सरकारी मिडिल स्कूल में शुक्रवार को बंकर में बच्चों की पढ़ाई हुई। स्कूल के अंदर ही बंकर बनाया गया है। गोलबारी का खौफ नन्हें बच्चों में भी देखने को मिला।
विज्ञापन
बंकर में चल रही कक्षा
- फोटो : राजवी सिंह लंगेह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के सीमांत क्षेत्र अरनिया की आठ पोस्टों पर बीती रात हुई पाकिस्तानी गोलीबारी से लोग दहशत में हैं। चिंता और गुस्से की लकीरें ग्रामीणों के माथों पर साफ देखने को मिल रही हैं। शुक्रवार को अरनिया टाउन में कई स्कूल बंद रहे। स्कूल प्रबंधकों ने आज के दिन बच्चों को घर पर ही रहने की सलाह दी। हालांकि शिक्षा विभाग या प्रशासन की तरफ से इसको लेकर कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर ये फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, अरनिया के सुहागपुर सरकारी मिडिल स्कूल में शुक्रवार को बंकर में बच्चों की पढ़ाई हुई। स्कूल के अंदर ही बंकर बनाया गया है। आज स्कूल में महज पंद्रह बच्चे ही पहुंचे। गोलबारी का खौफ नन्हे बच्चों में भी देखने को मिला। ऐसे में स्कूल स्टाफ ने बच्चों को बंकर में पढ़ाने का फैसला लिया। सीमा से इसकी सुहागपुर की दूरी करीब दो किलोमीटर है।
विज्ञापन
गोलीबारी के बाद किसान भी परेशान हो गए हैं। करीब 25 सीमावर्ती पंचायतों में धान की फसल पक कर तैयार है, जिसे काटने की तैयारी है। किसानों का कहना है कि पहले बारिश की मार से धान की फसल को नुकसान पहुंचा और अब पाकिस्तान की नापाक हरकत उनका बड़ा आर्थिक नुकसान करवा देगी। उनका कहना है कि भारी गोलाबारी के चलते अगले कई दिनों तक बॉर्डर पर किसी प्रकार की मूवमेंट नहीं होने दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- बॉर्डर लाइव: 25 पंचायतों में खौफ का अंधेरा... सहम गए बच्चे, आंगन में मोर्टार शेल गिरने से शहर को भागे लोग
ये भी पढ़ें- Pak Ceasefire Violation: सीमांत के घरों में साफ दिख रहे पाकिस्तान की क्रूरता के निशान, रसोई पर गिरा बम