{"_id":"1c42e471ae6da9abe1e6d1801c5ba57c","slug":"painting-exhibition-at-art-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला केंद्र में चित्रकला प्रदर्शनी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला केंद्र में चित्रकला प्रदर्शनी लगाई
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 10 Oct 2014 01:58 AM IST
विज्ञापन
जेएंडके पोश कल्चरल सोसाइटी ने कला, संस्कृति और भाषा अकादमी के साथ मिलकर बिक्रम चौक स्थित कला केंद्र में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन रायपुर दोमाना के विधायक भारत भूषण ने किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यटन विभाग के निदेशक सौजन्य शर्मा, एनडी जंबाल और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में राज्य और बाहरी राज्यों के चित्रकारों द्वारा बनाई गई पेंटिंग को प्रदर्शनी में लगाया गया। सोसाइटी की ओर से पिछले दिनों परेड कालेज परिसर में पेंटिंग कम वर्कशाप का आयोजन किया गया था, जहां पर चित्रकारों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत राशि जुटाने के लिए पेंटिंग को तैयार किया था। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन