फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   painful accident occurred in Doda Jammu Kashmir, 16 people died and many injured

जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुआ दर्दनाक हादसा, 16 लोगों की मौत, कई घायल

Tue, 12 Nov 2019 04:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 12 Nov 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
painful accident occurred in Doda Jammu Kashmir, 16 people died and many injured
डोडा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में ओवरलोड वाहन के गहरी खाई में गिरने से 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी लोग रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। सेना और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी शिनाख्त करवाई जा रही है।  

विज्ञापन

 

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बाद जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर खिलानी से गोहा मरम्मत जा रही टेंपो ट्रेक्स JK-06-1182 में चालक समेत 17 लोग सवार थे। जब वाहन पंचैनी नाले के पास पहुंचा तो चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वाहन गोहा लिंक मार्ग से कई बार पलटते हुए करीब 1000 फीट नीचे डोडा-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा गिरा। इसमें 12 सवारियों के चिथड़े उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस और सेना के जवान पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत कार्य शुरू किया। कई लोगों के शव खाई में अटक गए थे। उन्हें बमुश्किल सड़क पर लाया गया। इसके बाद सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया। 

एक घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया गया। डीसी डॉ. सागर और एसएसपी मुम्त्याज हुसैन ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। भाजपा के पूर्व विधायक शक्ति राज परिहार ने उपराज्यपाल से सभी मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed