फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pahalgam Attack Omar Abdullah raised questions on Pakistani PM offer of Pahalgam investigation

Pahalgam Attack: पाकिस्तान के पीएम को सीएम उमर की खरी-खरी, शहबाज शरीफ की मंशा पर उठाए सवाल

Sat, 26 Apr 2025 06:50 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 26 Apr 2025 06:50 PM IST
सार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयान पर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उनको लताड़ लगाई है। पाकिस्तान के पीएम ने पहलगाम हमले की जांच में सहयोग की बात कही थी।  

विज्ञापन
Pahalgam Attack Omar Abdullah raised questions on Pakistani PM offer of Pahalgam investigation
सीएम उमर अब्दुल्ला और पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के पहलगाम हमले की जांच को लेकर दिए बयान के बाद अब जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उनकी पेशकश पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने यह स्वीकार नहीं किया था कि पहलगाम में कुछ हुआ था।

विज्ञापन


शहबाज शरीफ के बयान पर सीएम उमर का करार जवाब
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयान को सिरे से खारिज कर दिया है। पाकिस्तान के पीएम ने पहलगाम हमले की पारदर्शी और विश्वसनीय जांच के लिए हां कही थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वह इस्लामाबाद से आने वाले बयानों को ज्यादा महत्व नहीं देना चाहते। उन्होंने भारत पर आरोप लगाने के लिए पाकिस्तान की खुली आलोचना की। साथ ही इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। जिसमें 22 अप्रैल को 26 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के आतंकियों को दे रहे थे मदद: घाटी में छिपे दुश्मन बेनकाब; 14 स्थानीय आतंकवादियों का पर्दाफाश
विज्ञापन
विज्ञापन


शहबाज शरीफ की मंशा पर उठाए सवाल
सीएम उमर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पहले तो पाकिस्तान ने पहलगाम में हुए हमले को स्वीकार ही नहीं किया था। फिर कहा कि ये हमला भारत ने ही कराया है। उन्होंने सबसे पहले हमारे ऊपर ही आरोप लगाए। इसलिए उनके बारे में कुछ भी कहना बड़ा ही मुश्किल है। 


पाकिस्तान के पीएम के बयान पर पूछे जाने पर सीएम उमर ने कहा कि मैं पाकिस्तान के नेताओं के बयानों पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। यह घटना नहीं होनी चाहिए थी। सिंधु जल संधि और चिनाब नदी पर बनाए गए बांधों पर अब्दुल्ला ने कहा कि आप दोनों को क्यों जोड़ रहे हैं? जल संधि का इन चीजों से क्या लेना-देना है। सिंधु जल संधि निलंबित है या नहीं, इसका इन परियोजनाओं से क्या लेना-देना है?। बता दें कि मुख्यमंत्री अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद समीक्षा करने के लिए रामबन पहुंचे थे। 

हम जांच के लिए तैयार: पाकिस्तानी पीएम
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को भारत के कड़े रूख के बाद पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कहा कि पाकिस्तान किसी भी तटस्थ, पारदर्शी और विश्वसनीय जांच में भाग लेने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed