Pahalgam Attack: पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, अपनों की जानकारी के लिए इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल
आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। टीआरएफ, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सहयोगी संगठन है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में दो बेगुनाह नागरिकों की मौत हो गई है और करीब 21 लोग घायल हैं। आशंका है कि हमले में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या अभी बढ़ सकती है। आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। टीआरएफ, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सहयोगी संगठन है।
अनंतनाग पुलिस ने स्थिति की गंभीरता से देखते हुए कि पर्यटकों की मदद के लिए 24/7 आपातकालीन सहायता डेस्क बनाई है। पर्यटक और उनके परिजन किसी भी जानकारी के लिए 9596777669, 01932225870 और व्हाट्सएप 9419051940 पर संपर्क कर सकते हैं।
Anantnag Police announces a 24/7 Emergency Help Desk for Tourists. pic.twitter.com/kaBMnwKPIN
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 22, 2025
संबंधित वीडियो
यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: अमित शाह बोले- नहीं बख्शे जाएंगे हमलावर; पीएम मोदी के निर्देश पर कश्मीर के लिए हुए रवाना
मरने वालों में से 16 के नाम आए सामने
हमले में मारे गए 26 लोगों में से 16 के नाम सामने आ चुके हैं। इसमें एक नेपाल और एक साऊदी अरब का भी नागरिक है। इसके अलावा 10 घायल की सूची भी प्रशासन की ओर से जारी कर दी गई है।
कल रियासी पूरी तरह से बंद
कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं की हुई लक्षित हत्या के विरोध में मंगलवार शाम को हिंदू संगठनों ने रोष रैली निकाली। कल बुधवार 23 अप्रैल को रियासी पूरी तरह से बंद रखने और चक्का जाम करने की घोषणा हुई है।