फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Padma Shri award to Jammu and Kashmir writer Mohan Salathia

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के साहित्यकार मोहन सलाथिया को पद्मश्री सम्मान, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Thu, 06 Apr 2023 02:43 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 06 Apr 2023 02:43 AM IST
सार

जम्मू -कश्मीर निवासी मोहन सिंह सलाथिया देश के अन्य हिस्सों में डोगरी के प्रचार प्रसार को बढ़ावा देने लंबे समय से काम कर रहे हैं। संविधान की आठवें अनुसूचित में डोगरी को शामिल करने के संघर्ष में मोहन सिंह मुख्य भूमिका निभाने वालों में से एक थे।

विज्ञापन
Padma Shri award to Jammu and Kashmir writer Mohan Salathia
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जम्मू के मोहन सिंह सलाथिया को पदश्री सम्मान से सम्मानित करतीं हुईं - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जम्मू के साहित्यकार मोहन सिंह सलाथिया को बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया।  डुग्गर मंच के अध्यक्ष मोहन सिंह (67) निवासी गुढ़ा सलाथिया के रहने वाले है।

विज्ञापन


जम्मू -कश्मीर के साथ देश के अन्य हिस्सों में डोगरी के प्रचार प्रसार को बढ़ावा देने का वह लंबे समय से काम कर रहे हैं। संविधान की आठवें अनुसूचित में डोगरी को शामिल करने के संघर्ष में मोहन सिंह मुख्य भूमिका निभाने वालों में से एक थे।
विज्ञापन


उन्होंने गांव-गांव जाकर नुक्कड़ नाटक की शुरूआत की। डोगरी नाटक थियेटर और साहित्य के काम करने वाले मोहन सिंह ने विख्यात लेखक केरी सिंह मधुकर से 1972 में अपने साहित्य कॅरिअर की शुरूआत की थी। उनकी डोगरी भाषा में 32  किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी बधाई 

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पदमश्री पुरस्कार मिलने पर साहित्यकार मोहन सिंह सलाथिया को बधाई दी है। सिंह ने कहा हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में योग्य लोगों को प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed