फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   overloading vehicles now cancel license and permit

वाहनों पर ओवरलोडिंग करने वालो की अब खैर नहीं

Tue, 22 Dec 2015 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 22 Dec 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
overloading vehicles now cancel license and permit

ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के अब चालान काटने की बजाय सीधा वाहन का परमिट और चालक का लाइसेंस रद्द होगा। नए साल में परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोडिंग रोकने का यह महत्वपूर्ण निर्णय होगा।

विज्ञापन


बार-बार ओवरलोडिंग करने वाले दो दर्जन वाहन चालकों की विभाग ने सूची तैयार की है। इन वाहनों के परमिट रद्द होंगे। कुछ ही दिन में इसकी सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


यह वाहन पिछले कुछ साल से लगातार ऐसा कर रहे हैं।  आरटीओ अश्विनी खजुरिया ने कहा कि नए साल में ओवरलोडिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी है।

जम्मू से आरएस पुरा, अखनूर, कठुआ, उधमपुर, अन्य जिलों और शहर में चलने वाली बसें एवं मिनी बसें ओवरलोडिंग करती हैं।

वर्ष 2015 में परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग और परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वालों से 2.53 करोड़ रुपये की वसूली की है।

बावजूद इसके ओवरलोडिंग थम नहीं रही। आरटीओ का कहना है कि इतना राजस्व परिवहन विभाग के इतिहास में पहली बार एकत्र हुआ है, लेकिन फिर भी ओवरलोडिंग करने वाले सुधर नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए अब परमिट और लाइसेंस रद्द होंगे। आरटीओ का कहना है कि ट्रकों की ओवरलोडिंग भी बहुत ज्यादा है, जिसे रोक पाना मुश्किल हो रहा है।

विभाग ने दो दर्जन ट्रकों और बसों की सूची तैयार की है। यह बार-बार उल्लंघन करते हैं, इनके परमिट बहुत जल्द ही रद्द कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed