फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   over loding

ग्रामीण क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रही ओवर लोडिंग

विज्ञापन
over loding
ग्रामीण क्षेत्र की और जाता आटो जिसके पीछे लटक रहे लोग जिसमें अधिक संख्या विद्यार्थीयों की है - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। कस्बे से सीमावर्ती व दूसरे ग्रामीण क्षेत्र में चलने वाले वाहन चालकों धड़ल्ले से ओवर लोडिंग कर रहे हैं। प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर पुलिस पोस्ट होने पर वाहन चालकों के खिलाफ ओवर लोडिंग किए जाने पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीमावर्ती गांव सुचेतगढ़ के चमन लाल का कहना है कि सबसे बड़ी दिक्कत आरएस पुरा कस्बे के स्कूलों व कॉलेज आदि में शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उठानी पड़ती है। कस्बे में कई स्थानों पर स्थापित आटो स्टैंड व मिनी बस चालक तब तक वाहनों को नहीं चलाते जब तक वह ओवरलोड न हो जाए। इन वाहन चालकों का कोई समय तय नहीं। स्लैड के कृष्ण लाल का कहना है कि यहां पर चलने वाले आटो व अन्य वाहनों का समय तय किया जाना चाहिए ताकि लोग समय पर अपने घर पहुंच सकें। हालत यह है कि जब तक वाहन ओवरलोड नहीं हो जाता तब तक वाहन स्टैंड से नहीं निकाला जाता। खोड़ ध्योनिया के प्रकाश सिंह का कहना है कि आटो के पीछे यात्रियों को खडे़ रखे जाने के लिए विशेष तौर पर एक मजबूत लोहे की पाइप लगाकर इस पर कीमती जान से खिलवाड़ किया जा रहा है, और प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। बडियाल ब्राह्मणा के राम प्रकाश का कहना है कि आरएस पुरा एसडीएम को इन वाहन चालकों की यूनियन के लोगों से बातचीत कर की जा रही ओवर लोडिंग बंद कराए जाने के साथ हर स्टैंड पर समय तय किया जाए ताकि ओवर लोडिंग पर नियंत्रण पाया जा सके। रमेश लाल का कहना है कि शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को चाहिए कि वह आटो य अन्य वाहन के ओवरलोड होने पर इंतजार करें और दूसरे वाहन में बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed