{"_id":"57793e154f1c1b6a697f9cb8","slug":"over-23000-pilgrims-visit-amarnath-cave-shrine-in-2-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोले के दरबार में अब तक 23787 भक्तों ने लगाई हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले के दरबार में अब तक 23787 भक्तों ने लगाई हाजिरी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 03 Jul 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा के दूसरे दिन रविवार को 14871 भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। दो दिन में 23787 यात्री भोले के दरबार में हाजिरी दे चुके हैं। पारंपरिक बालटाल मार्ग से 7471 और पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से 6177 यात्री पवित्र गुफा की ओर बढ़े थे।
विज्ञापन
आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से दर्शन के लिए तीसरे जत्थे में रविवार को 2021 यात्री रवाना हुए, जो देर शाम बेस कैंप में पहुंच गए। इसमें 1505 पुरुष, 366 महिलाएं और 150 साधु शामिल रहे। सोमवार को रेलवे स्टेशन के पास आगामी दिनों के लिए टोकन सिस्टम फिर शुरू होगा। टोकन सुविधा से ही करंट पंजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
करंट पंजीकरण के लिए यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। रविवार को शालामार स्थित महाजन हाल में 692 यात्रियों का पंजीकरण किया गया। हालांकि संगम वैंक्वेट हाल में टोकन सिस्टम बंद रहा। लेकिन सरस्वती धाम में पहले से टोकन पाने वालों का 316 और वैष्णवी धाम में 281 यात्रियों का करंट पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन
पिछले दो दिन से मौसम भी यात्रियों का पूरा साथ दे रहा है। आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है। इस बार यात्रियों को पर्यटन विभाग की ओर से सीमावर्ती क्षेत्रों के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने का मौका दिया गया है। आधार शिविर में रोजाना सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अमरनाथ यात्री राज्य के तीनों खित्तों की संस्कृति से जुड़ रहे हैं।