{"_id":"7f28e2139c1ce7fed191aa60c739e098","slug":"outside-candidate-not-acceptable-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी उम्मीदवार को टिकट देने पर करेंगे बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी उम्मीदवार को टिकट देने पर करेंगे बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 11 Sep 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांग्रेस कमेटी जम्मू के महासचिव जंग बहादुर शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को जम्मू ईस्ट के कार्यकर्ताओं ने शहर में स्कूटर रैली निकालकर साफ किया कि अगर चुनाव में हाईकमान ने बाहरी उम्मीदवार को टिकट दिया तो उसका बहिष्कार किया जाएगा। रैली पुरानी मंडी, लिंक रोड, जैन बाजार, पक्का डंगा, मोती बाजार, राज तिलक रोड आदि क्षेत्रों से निकली।
विज्ञापन
शर्मा ने कहा कि टिकट देते समय हाईकमान कार्यकर्ताओं की भावनाओं और कार्यों का ध्यान रखे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर उन्हें टिकट दिया जाता है तो वह क्षेत्रवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में इस बार विधानसभा क्षेत्र के लोग बदलाव चाहते हैं।
विज्ञापन