{"_id":"61d8799e04ce761ba90e9e79","slug":"order-to-register-case-against-former-minister-harshdev-and-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पूर्व मंत्री हर्षदेव और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश, बंदूक के बल पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने की धमकी देने का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पूर्व मंत्री हर्षदेव और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश, बंदूक के बल पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने की धमकी देने का आरोप
Sat, 08 Jan 2022 02:34 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 08 Jan 2022 02:34 AM IST
सार
पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री हर्षदेव सिंह और उनकी पत्नी मंजू देवी के खिलाफ कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने पूरे मामले की विस्तृत जांच करने को भी कहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक स्थानीय अदालत ने पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री हर्षदेव सिंह और उनकी पत्नी मंजू देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। आरोप है कि दोनों ने संजय गंडोत्रा नाम के व्यक्ति को बंदूक दिखा कर संपत्ति के कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए धमकाया। उप जज जम्मू रेनू डोगरा ने छन्नी पुलिस के एसएचओ को शुक्रवार को यह आदेश दिया।
विज्ञापन
संजय गंडोत्रा ने अदालत में शिकायत की थी कि 17 अगस्त 2021 को वह छन्नी स्थित अपने स्टोर में पत्नी के साथ था। तभी हर्षदेव सिंह की पत्नी मंजू देवी ने उनकी पत्नी शालिनी गंडोत्रा को फोन किया और कहा कि वह कारोबार के सिलसिले में उनसे मिलना चाहती हैं।
विज्ञापन
इसके बाद हर्षदेव सिंह और उनकी पत्नी मंजू देवी अपने पीएसओ के साथ काले रंग की स्कार्पियो में वहां पहुंचे। उन्होंने संजय और उनकी पत्नी को कार में बिठाया और घर की तरफ ले गए। इस बीच हर्षदेव ने संजय पर बंदूक तानी और कहा कि संपत्ति के कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करो।
विज्ञापन
इसे लेकर गाली गलोज भी की गई, साथ ही मारपीट भी। यहां तक कि हर्षदेव की पत्नी ने भी शालिनी से बदसलूकी की। किसी तरह से दोनों छन्नी के पास उतरे। इसके बाद पुलिस को आकर इसकी सूचना दी। जेएनएफ