{"_id":"62c34fed536475716c256527","slug":"order-jammu-city-news-jmu2632979139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमाखोरी करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमाखोरी करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। आगामी ईद उल अजहा त्योहार की तैयारियों की डीसी अवनी लवासा ने समीक्षा की। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत कर प्रबंधों को पूरा करने सहित जमाखोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बैठक में मौजूद लोगों ने मटन और चिकन सहित खाद्य पदार्थों की पर्याप्त आपूर्ति से संबंधित मांगों से अवगत कराया। प्रशासन से समारोह के दौरान पर्याप्त पेयजल और बिजली आपूर्ति, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन आदि सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया।
उपायुक्त ने कहा कि उपभोक्ताओं को पर्याप्त खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिले के खाद्य भंडारों का निरीक्षण किया जाएगा। स्वच्छता के मुद्दे पर, जेएमसी अधिकारियों को जिले के बाजारों, मस्जिदों और अन्य क्षेत्रों में उचित सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ ही जल शक्ति और जेपीडीसीएल के क्षेत्रीय अधिकारियों को पानी और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को जिले के बाजार की जांच तेज करने के लिए भी कहा गया, ताकि लोगों को सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर गुणवत्तापूर्ण वस्तुएं मिलें। संबंधित प्रवर्तन विंगों को मांस, चिकन, फल, सब्जियां, बेकरी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की गुणवत्ता और दरों पर सख्त जांच करने का निर्देश दिया। बैठक में कई धार्मिक संगठनों के नेता भी मौजूद रहे।