{"_id":"621a8fa86d0b760f3f67ecf6","slug":"order-jammu-city-news-jmu2546681103","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजनाओं को तय समयावधि में पूरे करें ठेकेदार: चंचल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजनाओं को तय समयावधि में पूरे करें ठेकेदार: चंचल सिंह
विज्ञापन
जम्मू। एनएचआईडीसीएल के प्रबंध निदेशक चंचल सिंह ने प्रदेश का तीन दिवसीय दौरा कर निर्माणाधीन परियोजनाओ की समीक्षा कर ठेकेदारों को परियोजनाओ का कार्य तय समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
चंचल सिंह ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भेंट कर उन्हें एनएचआईसीएल द्वारा निर्माणाधीन परियोजनाओ के वर्तमान दर्जे की जानकारी दी। वर्तमान में जम्मू अखनूर सड़क के चौड़ीकरण और एनएच 244 का दर्जा बढ़ाने का काम मिलाकर 5200 करोड़ की राशि से करीब 12 परियोजनाओ पर जम्मू संभगा में काम कर रही हैं। कश्मीर में कंपनी 10300 करोड़ की राशि के पांच परियोजनाओ पर काम कर रही हैं।
इसके अलावा कंपनी भविष्य में सुद्धमहादेव दरंगा टनल और सिंहपोरा वायलू टनल पर काम भी शुरू करेगी। प्रबंध निदेशक ने मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता से भी मुलाकात कर उनसे निर्माणाधीन परियोजनाओ और आगामी परियोजनाओ के विषय पर चर्चा की।
विज्ञापन
उन्होंने उपराज्यपाल और मुख्य सचिव की तरफ से परियोजनाओ के निर्माण के लिए दिए जा रहे समर्थन व सहयोग के लिए आभार भी जताया। चचंल सिंह ने ठेकेदारों को तय समयावधि के भीतर कार्य को पूरा करने के निर्देश देते हुए उन्हे सावधान किया हैं कि ठेका समझौता के तहत लक्ष्य पूरा न करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।