फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   opposition fighting with PDP in Kashmir Loksabha Elections

कश्मीर घाटी में पीडीपी से नहीं आरएसएस से लड़ रहा विपक्ष

Sun, 26 Mar 2017 03:14 PM IST
बृ़जेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू
बृ़जेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 26 Mar 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
opposition fighting with PDP in Kashmir Loksabha Elections
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ - फोटो : फाइल फोटो

घाटी में दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनावों में नेकां-कांग्रेस गठजोड़ बनाम पीडीपी के बीच ही सीधा मुकाबला है। भाजपा कहीं भी पिक्चर में नहीं है, लेकिन पूरा विपक्ष संघ तथा भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है। संघ को केंद्र बिंदु में रखकर पीडीपी पर हमले किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


साथ ही कश्मीरियों को भविष्य के खतरे के प्रति आगाह करते हुए मतों के ध्रुवीकरण की कोशिशें की जा रही हैं। श्रीनगर से नेकां-कांग्रेस गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में नेकां अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला तो अनंतनाग से कांग्रेस अध्यक्ष जीए मीर चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


पीडीपी ने अनंतनाग से पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के पुत्र और मुख्यमंत्री महबूबा के भाई तसद्दुक मुफ्ती और श्रीनगर से नजीर अहमद पर दांव लगाया है। इन दोनों सीटों पर पीडीपी का ही कब्जा रहा था। अब पीडीपी से दोनों सीटें हथियाने के लिए विपक्ष ने साझा प्लेटफार्म तैयार करने के साथ ही संघ को हथियार बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार सभाओं में संघ के खिलाफ बोल रहे फारूक अब्दुल्ला

opposition fighting with PDP in Kashmir Loksabha Elections
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : File Photo

फारूक अब्दुल्ला लगातार सभाओं में संघ के खिलाफ बोल रहे हैं। यह कहा जा रहा है कि पीडीपी ने ही गठबंधन कर घाटी में संघ को पैर पसारने का मौका दिया है। धीरे-धीरे घाटी में भी संघ का एजेंडा लागू कर दिया जाएगा जो कश्मीरियों के लिए खतरे की घंटी होगी।

कांग्रेस की ओर से भी अवाम के बीच ऐसा ही प्रचारित किया जा रहा है। गठबंधन सरकार को आम कश्मीरियों की भावनाओं और हितों के खिलाफ बताकर मतदाताओं को गोलबंद करने की कोशिशें की जा रही हैं।

नेकां के महासचिव अली मोहम्मद सागर का कहना है कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन ने आम लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सत्ता की खातिर आरएसएस के सामने घुटने टेक चुकी हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed