{"_id":"5c7ea47abdec221456010aaf","slug":"opposition-change-the-strategy-of-politics-to-stop-making-pulwama-attack-as-political-issue-omar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा के राजनीतिकरण को रोकने को विपक्ष बदले रणनीति: उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा के राजनीतिकरण को रोकने को विपक्ष बदले रणनीति: उमर
Tue, 05 Mar 2019 10:01 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:01 PM IST
सार
- उमर ने किया ट्वीट, ग्रामीणों की समस्याओं व बेरोजगारी को बनाएं मुद्दा
- पुलवामा की जब तक बात होगी तब तक भाजपा इसे भुनाते रहेगी
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : फाइल
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री तथा नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुलवामा आतंकी हमले और बालाकोट में हवाई हमलों का राजनीतिकरण करने से रोकने के लिए विपक्षी पार्टियों को अपनी रणनीति में बदलाव करने की जरूरत है। उन्हें अब ग्रामीणों की समस्याओं तथा बेरोजगारी जैसे मसलों को मुद्दा बनाना चाहिए।
मंगलवार को उमर ने ट्वीट किया कि विपक्षी पार्टियों को अपना तरीका बदलने की जरूरत है ताकि प्रधानमंत्री को हालिया आतंकी हमले या हवाई हमले का राजनीतिकरण करने की जगह नहीं मिल सके। इसका तरीका यह है कि अर्थव्यवस्था, ग्रामीण संकट, बेरोजगारी, कृषि और ऐसी सभी चीजों पर ध्यान केंद्रित किया जाए जिन पर भाजपा चर्चा नहीं चाहती है।
उन्होंने कहा कि जब-जब हम पुलवामा या बालाकोट के बारे में बात करेंगे तब तक प्रधानमंत्री और भाजपा को लोगों के सामने इसे भुनाने का मौका मिलेगा। तर्क यह कहता है कि हमें अपनी रणनीति बदलने की जरूरत है। फिलहाल उन्हें हमारी क्षमताओं के साथ खेलने दें।