{"_id":"681b78687912e8674d02ee06","slug":"operation-sindoor-jammu-s-gmc-hospital-on-alert-mode-after-firing-on-the-border-more-than-200-beds-ready-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Sindoor: सीमा पर गोलाबारी के बाद अलर्ट मोड में जम्मू का GMC अस्पताल, 200 से अधिक बिस्तर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Operation Sindoor: सीमा पर गोलाबारी के बाद अलर्ट मोड में जम्मू का GMC अस्पताल, 200 से अधिक बिस्तर तैयार
Wed, 07 May 2025 08:46 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 07 May 2025 08:46 PM IST
सार
पाकिस्तान की सीमा पार गोलाबारी में 12 लोगों की मौत और 57 घायल होने के बाद, जम्मू का जीएमसीअस्पताल किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
जीएमसी जम्मू (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीटीआई के अनुसार पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा (LoC) पर की गई भारी गोलाबारी में 12 लोगों की मौत और 57 के घायल होने के बाद, जम्मू शहर स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) अस्पताल ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
जीएमसी अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. वीरेंद्र त्रिसाल ने बुधवार को मीडिया को बताया हम किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बिस्तर तैयार कर दिए गए हैं और मिनी आईसीयू के तहत वेंटिलेटर और मॉनिटर लगाए गए हैं। दवाएं और अन्य आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध हैं। जीएमसी अस्पताल, जम्मू क्षेत्र में AIIMS विजयपुर के बाद सबसे बड़ा विशेषीकृत चिकित्सा संस्थान है, उन्होंने 200 से अधिक बिस्तरों को तैयार किया है। अस्पताल प्रशासन ने राजौरी, पुंछ, सांबा और कठुआ जैसे सीमावर्ती जिलों में भी चिकित्सा कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Operation Sindoor: LOC के पास गुरुद्वारे पर पाकिस्तानी हमला, रागी समेत चार श्रद्धालुओं की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन