{"_id":"585d55f34f1c1b1864e3c4f5","slug":"open-ladakh-route-for-the-kailash-mansarovar-yatra-mehbooba","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री महबूबा ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए लद्दाख रूट खुलने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री महबूबा ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए लद्दाख रूट खुलने पर दिया जोर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 23 Dec 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
लद्दाख में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने लद्दाख को सीधा सेंट्रल एशिया से जोड़ने पर जोर दिया है। लद्दाख के दो दिवसीय दौरे में लद्दाख आटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल (एलएएचडीसी) के साथ विशेष सत्र में मुख्यमंत्री ने कहा, सेंट्रल एशिया के साथ लद्दाख के यारखंड और जिनग्यांग प्राचीन रूट रहे हैं। यह फिर से खुलने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए लद्दाख रूट खोलने पर भी जोर दिया।
महबूबा ने कहा, भाजपा-पीडीपी सरकार का गठबंधन रियासत के तीनाें खित्तों के प्रति समान नजरिया रखने के लिए किया गया है। यहां की अवाम और सूबों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित हो, इसके लिए सरकार प्राथमिकता से काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि लद्दाख रीजन में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन, सीमित संपर्क होने की वजह से पर्यटन क्षेत्र में पूरा विकास नहीं हो पाया है। सरकार लद्दाख को बाहरी दुनिया के लिए प्रवेशद्वार के रूप में विकसित करना चाहती है। सेंट्रल एशिया एक बड़ा बाजार है। इसे लद्दाख से सीधा जोड़कर स्थानीय अर्थव्यवस्था को तेजी से विस्तार दिया जा सकता है।
विज्ञापन
महबूबा ने कहा कि लद्दाख सदियों से सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल रहा है। एलएएचडीसी पदाधिकारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर महबूबा ने कहा कि सरकार जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि जोजिला टनल परियोजना के लिए कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा ताकि लद्दाख रीजन शेष रियासत से 12 महीने संपर्क में रहे।