{"_id":"6039ce07a98c053f5e5428a1","slug":"open-heart-surgery-will-soon-be-restored-in-jammu-super-speciality-heart-patients-will-get-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट के गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत, जम्मू सुपर स्पेशियलिटी में जल्द बहाल होगी ओपन हार्ट सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट के गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत, जम्मू सुपर स्पेशियलिटी में जल्द बहाल होगी ओपन हार्ट सर्जरी
Sat, 27 Feb 2021 10:13 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
दिल का ऑपरेशन
सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जम्मू में जल्द ओपन हार्ट सर्जरी को बहाल किया जा रहा है। यह एक तरह की बाईपास सर्जरी होती है। दिल की नाड़ी ब्लॉक होने पर स्टंट डालने का विकल्प नहीं होता। इस पर बाईपास सर्जरी से ही पीड़ित की जान बचाई जा सकती है। इस सर्जरी के लिए जल्द आवश्यक सामान जुटाया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शुक्रवार को जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन ने आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना/सेहत योजना के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा करते बाईपास सर्जरी की बहाली के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
बैठक में अमृत स्टोर के कामकाज के बारे में बताया गया। प्रभारी अमृत स्टोर को निर्देशित किया गया कि वे अस्पताल प्रशासन द्वारा प्रदान की गई आवश्यकतानुसार सभी दवाएं और सर्जरी सामग्री उपलब्ध करवाएं। दवाएं और अन्य जरूरी सामग्री को उपलब्ध करवाने के लिए विक्रेताओं को शॉर्टलिस्ट करने के लिए एक समिति गठित करने का फैसला लिया गया। सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर अधिकृत विक्रेताओं से स्टंट, पेसमेकर और अन्य उपयोगी सामान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- खेल महोत्सव का प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन, देश-दुनिया को आकर्षित करेंगे गुलमर्ग के ये चार दिन
विज्ञापन
यूरोलॉजी विभाग के सुचारु कामकाज के लिए ऑपरेशन थियेटर में उपकरण और अन्य सामग्री की थोक खरीद करने का फैसला लिया गया। बताया गया कि डायलिसिस और कार्डियोलॉजी विभाग में उपयोग होने वाले सामग्री और दवाओं की थोक खरीद के लिए प्रावधान पहले से लागू है।