{"_id":"64bed2e6bff99441340991c4","slug":"online-transfer-complaint-jammu-news-c-10-jam1008-167854-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अब ऑनलाइन तबादलों की शिकायत का समाधान करेगी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अब ऑनलाइन तबादलों की शिकायत का समाधान करेगी समिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों के विरोध के बीच मुख्य शिक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में प्रिंसिपल को किया शामिल
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन ट्रांसफर पोर्टल से टीचर और मास्टर की तबादला प्रक्रिया पूरी कर ली है। हालांकि कुछ शिक्षकों में रोष है। उनका आरोप है - तबादलों में तबादला नीति के नियमों को अनदेखा किया है। ऐसे शिक्षकों की समस्या के निदान के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने समिति गठित है। मुख्य शिक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में गठित समिति में संबंधी स्कूलों के प्रिंसिपलों को शामिल किया है।
ऑनलाइन तबादलों को लेकर शिक्षकों के एक धड़े में विरोध है। उनका कहना है - विभाग ने रसूखदार शिक्षकों का सिर्फ नाम के लिए तबादला किया है, जो जोन एक में ही किया गया, जबकि तबादला नीति ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। साथ ही ऐसे शिक्षक जिनका एक कार्यस्थल पर 10 से 12 साल तक स्टे था, उन्हें भी नीति में नहीं रखा गया। ऐसे में विभाग ने शिक्षकों को प्रस्तुति पत्र प्रिंसिपल के माध्यम से सीईओ को देने कहा है ताकि अनियमितता या गलती की जांच हो सके। स्कूल शिक्षा निदेशक अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षक प्रस्तुति पत्र सीईओ के पास भेज सकते हैं। जांच के बाद समस्या का निवारण किया जाएगा।