फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   online classes

ऑनलाइन पढ़ रहे इंजीनियरिंग के छात्र

विज्ञापन
online classes
जम्मू। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज विक्रम चौक में ऑनलाइन कक्षाओं से छात्रों की पढ़ाई जारी है। पिछले हफ्ते शुरू की गई ऑनलाइन कक्षाओं के लिए छात्रों को व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर जोड़ा गया है। विद्यार्थियों को बताया गया कि प्ले स्टोर से गूगल क्लासरूम एप को डाउनलोड कर अकाउंट बनाकर कक्षा ज्वाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रशासन का कहना है कि यह फैसला छात्रों को कॉलेज बंद होने से पढ़ाई में होने वाले नुकसान को कम करने के लिए लिया गया है। कॉलेज की तरफ से छात्रों को स्टडी मैटिरियल, नोट्स, वीडियो लेक्चर, असाइनमेंट्स आदि मेल के जरिए भेजा जा रहा है। उनका कहना है कि जम्मू-कश्मीर के किसी भी पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ उठा सकते हैं। कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्रों को पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि रजिस्ट्रेशन से इंजीनियरिंग के छात्र काफी लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

कोट
क्लासरूम को बंद किया जा सकता है पर पढ़ाई को नहीं। यह बेहद जरूरी है कि कैसे छात्रों को पढ़ाई में होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। इसे देखते हुए ही यह ऑनलाइन कक्षाओं का निर्णय लिया गया है। ये छात्रों के लिए काफी मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरुण बंगोत्रा कॉलेज प्रिंसिपला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed