फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Online admissions started in government and private schools of Summer Zone

समर जोन के सरकारी और निजी स्कूलों में ऑनलाइन दाखिले शुरू

विज्ञापन
Online admissions started in government and private schools of Summer Zone
जम्मू। समर जोन में नए अकादमिक सत्र के आगाज पर इस वर्ष भी कोरोना का ग्रहण लग चुका है। नियमित शैक्षणिक गतिविधियों के लिए स्कूल बंद होने के कारण दाखिले की प्रक्रिया भी ठप थी। अब समर जोन के निजी और सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्री-नर्सरी से 11वीं कक्षा तक के लिए दाखिले ऑनलाइन मोड पर हो रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार ने दसवीं के बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट किया है, ऐसे में बच्चों ने 11वीं में अपना पंजीकरण करवाना शुरू कर दिया है। विभिन्न निजी स्कूलों ने अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन दाखिले के लिए आवेदन मांगने शुरू किए हैं। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू के निदेशक रवि शंकर शर्मा ने कहा कि निजी और सरकारी स्कूलों में दाखिले हो रहे हैं। कोविड के चलते इस बार सरकारी स्कूल भी ऑनलाइन दाखिले कर रहे हैं। जेके बोर्ड से पंजीकृत स्कूलों का अपना अकादमिक कैलेंडर होता है, जबकि सीबीएसई का अपना होता है। ऐसे में स्कूल अपने कैलेंडर के हिसाब से ही दाखिला प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन

जब तक स्कूल बंद तब तक सिर्फ ट्यूशन फीस ही लेंगे स्कूल
रवि शंकर शर्मा ने कहा कि जब तक स्कूल बंद है तब तक निजी स्कूल एनुअल फीस नहीं ले सकते हैं, लेकिन स्कूल खुलने के बाद वह फीस ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल सिर्फ टयूशन फीस की मांग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के पास फीस को लेकर शिकायतें आ रही हैं। इसमें ज्यादातर अभिभावक तो ट्यूशन फीस भी नहीं देने की बात करते हैं, लेकिन निजी स्कूल अगर बच्चों को ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं तो उन्हें वेतन देने के लिए अभिभावकों को ट्यूशन फीस देनी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा तय नियमों का अगर कोई निजी स्कूल उल्लंघन करता है और हमारे पास शिकायत आती है तो हम कड़ी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed