{"_id":"597f4ee34f1c1bb3738b477c","slug":"one-terrorist-killed-in-encounter-in-uri-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: घुसपैठ की आतंकी साजिश नाकाम, एक आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: घुसपैठ की आतंकी साजिश नाकाम, एक आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
indian army
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में सेना द्वारा आतंकी घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम किया गया है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की शह पर हो रही घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए सेना द्वारा एक आतंकी को मार गिराया गया है।
विज्ञापन
आधिकारिक जानकारी के अनुसार सेना की ये कार्रवाई 27 जुलाई की रात को हुई है। जानकारी के अनुसार आतंकियों के एक दल के एलओसी के रास्ते घुसपैठ करने की सूचनाओं के बाद सेना के द्वारा इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान आतंकियों के एक दल के घुसपैठ की कोशिश को देखने के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना ने एक आतंकी को मार गिराया। इस मुठभेड़ के बाद सोमवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना के जवानों ने एक आतंकी का शव बरामद किया है। इस आतंकी के पास से एके-47 राइफल समेत अन्य हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन