{"_id":"5e6d3f268ebc3ea7d50ca055","slug":"one-terrorist-arrested-in-sopore-and-two-helpers-in-handwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः सोपोर में एक आतंकी और हंदवाड़ा में दो मददगार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः सोपोर में एक आतंकी और हंदवाड़ा में दो मददगार गिरफ्तार
Sun, 15 Mar 2020 02:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोपोर/बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, सोपोर/बारामुला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 15 Mar 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के सोपोर में शनिवार को सुरक्षा बलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर चलाए गए कासो के दौरान एक आतंकी को गिरफ्तार किया। दक्षिणी कश्मीर के एक अन्य आतंकी की तलाश में अभियान जारी है।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों को सोपोर के बलगाम इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। इस पर शनिवार शाम को 52 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ तथा एसओजी ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान सुरक्षा बलों को ओल्ड टाउन बारामुला के चिश्ती कालोनी निवासी आतंकी दानिश अहमद काकरू को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि दानिश ने शनिवार सुबह ही आतंकी संगठन का दामन थामा था।
विज्ञापन
हंदवाड़ा में आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार
हंदवाड़ा पुलिस ने शनिवार को आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया। इनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने क्रालगुंड थाने में मुकदमा दर्ज पूछताछ शुरू कर दी है। इनसे आतंकियों के संबंध में कुछ अहम सुराग हाथ लग सकते हैं।
हंदवाड़ा पुलिस ने 30 राष्ट्रीय राइफल्स तथा 92 बटालियन सीआरपीएफ के साथ पंथाचौक क्रालगुंड इलाके में नाका लगाया था। यहां चेकिंग के दौरान दो लोगों ने सुरक्षा बलों को देखकर भागने की कोशिश की, जिन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
पूछताछ के दौरान पकड़े गए लोगों ने अपनी शिनाख्त नजीर अहमद वानी तथा बशीर अहमद वानी के रूप में बताई। दोनों शेखपोरा तर्थपोरा के रहने वाले है।
तलाशी के दौरान उनके बैग से एक एके 74 राइफल, तीन मैगजीन, 7.62 एमएम के 147 कारतूस, एक चाइनीज पिस्टल, तीन पिस्टल मैगजीन, चाइनीज पिस्टल की 24 गोलियां, एक यूबीजीएल बरामद किया गया।