{"_id":"5946119a4f1c1bc9388b4703","slug":"one-shot-dead-by-millitants-in-pulwama-of-south-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के पुलवामा में मुखबिरी के शक में आतंकियों ने एक शख्स को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के पुलवामा में मुखबिरी के शक में आतंकियों ने एक शख्स को मारी गोली, मौत
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अरुबाग (पिंगलाना के करीब) में आतंकियों ने शनिवार देर रात एजाज अहमद मलिक नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। वह घर के बाहर खड़ा था तभी आतंकियों ने गोलियां बरसाईं।
विज्ञापन
आतंकियों की ओर से चलाई गई गोली पेट में लगने से वह जख्मी होकर गिर पड़ा। इसके बाद आतंकी भाग निकले। उसे तत्काल जिला अस्पताल पुलवामा पहुंचाया गया। स्थिति गंभीर होने पर उसे श्रीनगर के स्किम्स में रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि सुरक्षा बलों को मुखबिरी के शक में उसे आतंकियों ने निशाना बनाया है। ज्ञात हो कि इसके पहले कुलगाम जिले के कतरसू गांव में सुरैया नामक युवती को भी मुखबिरी के शक में आतंकियों ने गोली मार दी थी।
विज्ञापन