{"_id":"6641554d8fcf970f230ce5c7","slug":"one-peddler-arrest-samba-news-c-289-1-sjam1009-102542-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पशु तस्करी के 3 प्रयास नाकाम, एक गिरफ्तार, 16 मवेशी बचाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पशु तस्करी के 3 प्रयास नाकाम, एक गिरफ्तार, 16 मवेशी बचाए
Mon, 13 May 2024 05:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 13 May 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा में पैदल तस्करी करता पकड़ा आरोपी, मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस थाना घगवाल और पुलिस थाना सांबा के अधिकार क्षेत्र में पुलिस ने गोवंश तस्करी के तीन प्रयासों को विफल कर कर तस्कर को गिरफ्तार करने के बाद 16 मवेशियों को बचाया है। साथ ही पुलिस ने दो वाहनों को जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार कि घगवाल पुलिस ने टपयाल हाईवे पर वाहन जांच के दौरान थाना प्रभारी घगवाल के नेतृत्व में पुलिस स्टेशन घगवाल की टीम ने दो अलग-अलग घटनाओं में पंजीकरण (एचआर51एएफ-8099 और जेके11इ-6667) दो वाहनों को जांच के लिए रोका। इस दौरान प्रत्येक वाहन में दो-दो मवेशी क्रूर तरीके से बंधे हुए थे और बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे थे। पुलिस थाना घगवाल में दो अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चौकी प्रभारी मानसर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पशु तस्कर को गिरफ्तार कर 12 मवेशियों को बचाया, जिन्हें मानसर-सुरिंसर रोड के माध्यम से पैदल तस्करी करके ले जाया जा रहा था। बचाए गए सभी मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया है।पशु तस्कर की पहचान चन्ना निवासी गोरान तहसील और जिला सांबा के रूप में हुई है। पुलिस ने थाना सांबा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।