फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one more youth join militancy of mannan wani village lolab

जम्मू-कश्मीरः मन्नान वानी के इलाके का एक और युवा बना आतंकी

Fri, 16 Mar 2018 11:21 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Fri, 16 Mar 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
one more youth join militancy of mannan wani village lolab
आतंकी की वायरल तस्वीर

उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिला कुपवाड़ा के लोलाब से एक और युवक आतंक की राह पर चल पड़ा है। परिवार के सदस्यों ने इस बारे में सोशल मीडिया से जानकारी होने की बात कही है। जानकारी के अनुसार एएमयू के  पूर्व रिसर्च स्कॉलर मन्नान वानी के बाद लोलाब का यह दूसरा ऐसा युवा है जिसने आतंक का दामन थामा है।

विज्ञापन


युवक की पहचान बिलाल अहमद शाह के तौर पर हुई है। उसके परिवार के अनुसार उन्हें इसकी बात की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो से मिली। परिवार वालों ने इसके पीछे उसके साथ हुए अत्याचार को बड़ा कारण बताया।
विज्ञापन


दरअसल सोशल मीडिया पर बिलाल अहमद शाह का एक फोटो वायरल हुआ, जिस पर हिजबुल मुजाहिदीन लिखा हुआ था। तस्वीर में साफ तौर से उसके हाथों में एके-47 देखी जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा फोटो पर बिलाल के पिता का नाम शमसुद्दीन, कोड शाहबाज, पता शर्तमुकाम लोलाब, कुपवाड़ा और आतंकी बनने की तारीख 2 मार्च, 2018 लिखी गयी थी। सूत्रों के अनुसार बिलाल के पिता शमसुद्दीन भी हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी थे और 1992 में वे मारे गए थे। उस समय बिलाल दो साल का था।


बताया जा रहा है कि वीरवार को करीब 11 बजे पता चला कि वो आतंकी संगठन में शामिल हुआ है। जब उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। पारिवारिक सदस्यों के अनुसार वर्ष 2016 में जब घाटी में हिंसा का दौर जारी था तब बिलाल के खिलाफ पत्थरबाजी के आरोप में कई एफआईआर दर्ज की गई थी।

उसे कई बार थाने में तलब कर उसके साथ मारपीट की जाती रही। इसके चलते मानसिक रूप से वो परेशान था। वे उसके आतंकी बनने के पीछे इसे बड़ा कारण मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed